मुरादाबाद में दलित बच्ची मुस्लिम युवकों की हवस और हैवानियत का शिकार बनी

उत्तर प्रदेश में अक्सर गंगा-यमुनी तहजीब और भाईचारे की बात होती है, लेकिन जब यही तहजीब और भाईचारा तार-तार होता है तो ऐसे लोगों के मुंह पर ताला लग जाता है। ऐसा ही घिनौना कृत्य एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद में सामने आया जहां चार वहशियों ने एक 14 साल की बच्ची को न केवल अपनी हवस का शिकार बनाया, बल्कि उसको भैंसे का गोश्त खिलाया गया, बच्ची के हाथ में गुदा ओम के चिन्ह को तेजाब डालकर मिटाया गया। इतना ही नहीं दो माह तक उसे बंधक बनाए रखा गया। यह वारदात मुरादाबार के भगतपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां दो माह पहले बाजार गई नाबालिग दलित लड़की को कार सवार 4 युवकों ने अगवा कर लिया था। आरोपियों ने एक घर में बंधक बनाकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। उसे खाने में बीफ दिया और हाथ पर बना ॐ का टैटू तेजाब डाल कर मिटा दिया। मामले में पीड़िता की चाची की तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सलमान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला दलित बेटी से बलात्कार और गुनाहागार मुसलमान होने की वजह से बीजेपी को छोड़कर सभी दलों के नेता चुप्पी साधे हुए हैं। इसमें राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, लड़की हूँ लड़ सकती हॅू का दम भरने वाली प्रियंका वाड्रा और उनकी पूरी टीम शामिल हैं। यह वह ही नेता हैं जिन्होंने हाथरस और बहराइच की घटना पर तो खूब हो हल्ला किया था, लेकिन पहले अयोध्या की बेटी और अब मुरादाबाद की बच्ची से गैंग रेप पर जुबान खोलना भी उचित नहीं समझा।
घटनाक्रम के अनुसार थाना भगतपुर के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि दो जनवरी को उसकी 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी कपड़े सिलवाने के लिए बाजार वाले रास्ते से टेलर की दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि बाजार के पास उन्हीं के गांव के चार युवक कार लिए रास्ते मे खड़े थे। चारों आरोपी खींच करके उसकी भतीजी को अपनी कार मे डाल कर अगवा कर लिए। आरोप है कि आरोपी उसे एक कमरे पर ले गये व नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने लड़की को काफी प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं भूख लगने पर उसे जबरन बीफ भी खिलाया। पीड़िता की चाची के अनुसार आरोपियों ने उसकी भतीजी के हाथ पर बना ॐ का चिन्ह भी तेजाब डाल कर मिटा दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि भतीजी के गायब होने के बाद से ही वे उसकी तलाश कर रहे थे। करीब दो माह बाद 2 मार्च को किशोरी बदहवास हालात में अपने घर पहुंची और परिजनों से आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध भगतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ भगतपुर संजय कुमार पांचाल ने बताया कि इस मामले में सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के खिलाफ, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अजय कुमार,लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading