भदोही में मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थाना इलाके में मुहर्रम का चांद दिखने पर निकाले गए जुलूस में कथित तौर पर फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने का वीडियो सामने आया था. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि युवकों द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी.
फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.औराई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि रविवार रात कुछ युवकों ने बिना अनुमति के राष्ट्रीय राजमार्ग पर माधोसिंह इलाके में जुलूस निकाला, जिसमें फलस्तीन के झंडे लेकर नारेबाजी की गई. पांडेय के मुताबिक, सोमवार को जुलूस का एक वीडियो वायरल होने के बाद जांच में साहिल उर्फ बादशाह और गोरख नाम के युवकों सहित कुछ अन्य के फलस्तीनी झंडा लहराने की बात सामने आई.
पांडेय ने कहा कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 197(2) (संविधान पर अविश्वास) के तहत मुकदमा दर्ज कर बादशाह (20) को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया दूसरे नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है. पांडेय ने बताया कि वीडियो के आधार पर शिनाख्त कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा.
गौरतलब हो, मोहर्रम का महीना मुसलमानों के लिए बहुत खास होता है. क्योंकि इसी महीने के 10 तारीख, जिसे आशूरा भी कहा जाता है को पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से छोटे नवासे इमाम हुसैन रजी अल्लाहु ताला अन्हु और उनके साथियों को कर्बला की जंग में शहीद कर दिया गया था. पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के छोटे नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में मोहर्रम के महीने में जुलूस निकलता है. ऐसे में यूपी के भदोही में चांद नजर आने पर जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में कुछ युवकों की तरफ से फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो सामने आया, जिसके बाद प्रशासन एक्टिव हुआ और मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई. इस मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
संजय सक्सेना, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading