सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल बदमाश ठाकुर अनुज प्रताप सिंह एनकाउंटर में मारा गया

पिता बोले, अखिलेश की इच्छा तो पूरी हो गई, ठाकुर का भी एनकाउंटर हो गया
समाजवादी पार्टी के जो नेता कहा करते थे कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता है वही लोग अब मुठभेड़ में मारे या घायल होने वाले बदमाशों की जाति धर्म ढूढने लगे हैं। अखिलेश यादव आरोप लगाते थे कि पुलिस मुठभेड़ में यादव या कुछ खास बिरादरियों के बदमाश ही क्यों मारे जाते हैं, जबकि कुछ विशेष जाति के बदमाशों पर सिर्फ पैर में गोली पड़ती है। आज संभवता अखिलेश को अपने सवाल का जबाव मिल गया होगा। यूपी पुलिस और एसटीएफ ने सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल बदमाश अनुज प्रताप सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया है। अनुज पर एक लाख रुपये का इनाम था और वह डकैती कांड के बाद से फरार चल रहा था। अनुज के एनकाउंटर पर पिता धर्मराज सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि चलो ठाकुर का एनकाउंटर होने से उनकी (अखिलेश) इच्छा की पूर्ति तो हो गई। सरकार की जैसी मर्जी हो, वो वैसा कर सकती है।
दरअसल, सपा मुखिया ने इससे पहले एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव के मुद्दे को खूब उठाया था और एसटीएफ पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने जौनपुर निवासी मंगेश के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए कहा था कि इस सरकार में एसटीएफ सरनेम देखकर लोगों को मारती है। उनका कहना था कि यादव होने की वजह से मंगेश को मारा गया, जबकि ठाकुर होने के चलते डकैती कांड के अन्य आरोपियों के पैर में गोली मारी गई या उन्हें सरेंडर करवा दिया गया. हालांकि आज सुबह उन्नाव के अचलगंज में ठाकुर अनुज प्रताप सिंह को भी पुलिस और एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. जिसके बाद एक बार फिर से अखिलेश और यूपी एसटीएफ की चर्चा शुरू हो गई है। बेटे के एनकाउंटर की खबर लगते ही अमेठी निवासी अनुज के पिता धर्मराज सिंह ने अखिलेश यादव पर तीखी प्रतिक्रिया दी। जब धर्मराज से पूछा गया कि मंगेश के एनकाउंटर को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर था कि एक जाति विशेष के लोगों को टारगेट किया जा रहा है, तो इसपर उन्होंने कहा कि चलो, अखिलेश यादव जी को इच्छा तो पूरी हो गई, ठाकुरों का भी एनकाउंटर हो गया. ठाकुर के एनकाउंटर से तसल्ली मिल गई. जिस पर 35-40 केस उनका एनकाउंटर नहीं हो रहा, एक-दो केस वालों को मार दिया जा रहा है. सरकार की मर्जी है, जो चाहे वो कराए।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अनुज प्रताप सिंह की बहन ने भी भाई के एनकाउंटर की आशंका जताई थी. उसने कहा था कि पुलिस मंगेश की तरह भाई के एनकाउंटर की भी प्लानिंग कर रही है. बहन ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मेरा भाई पढ़ाई करता था. एक दोस्त उसे सूरत घुमाने ले गया था. डकैती के दिन (28 अगस्त) भाई से बात हुई थी. 29 अगस्त को अमेठी पुलिस बीमार पिता (धर्मराज सिंह) को उठा ले गई थी. कई दिनों तक कोई सूचना नहीं दी. अनुज प्रताप सिंह अमेठी के मोहनगंज थाने के जनापुर का रहने वाला था. अनुज सुल्तानपुर डकैती गैंग का सरगना बताए जा रहे विपिन सिंह का सबसे करीबी गुर्गा था. विपिन के साथ अनुज गुजरात की एक डकैती कांड में भी साथ था. यह डकैती गुजरात के सूरत शहर में हुई थी. एनकाउंटर में मारे गए अनुज प्रताप सिंह पर दो मुकदमे दर्ज थे, एक सुल्तानपुर में और एक गुजरात में. पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को सुल्तानपुर में डकैती के लिए के लिए सबसे पहले ज्वैलरी शोरूम में घुसने वाला बदमाश अनुज प्रताप सिंह ही था. सफेद शर्ट पहने अनुज ने ही सबसे पहले शोरूम के अंदर बैठे दुकानदार भरत सोनी और उनके बेटे को पिस्तौल तानकर धमकाया था. इस डकैती कांड में शामिल 14 बदमाशों में अभी 3 की गिरफ्तारी होनी बाकी है. वारदात को अंजाम देने के लिए शोरूम में घुसने वाले पांच बदमाशों में फरार चल रहे फुरकान, अरबाज और अंकित यादव पर भी एक-एक लाख का इनाम है. अंकित पर पांच, अरबाज पर तीन और फुरकान पर दो मुकदमे दर्ज हैं. जबकि, मंगेश यादव पहले ही मारा जा चुका है. वहीं इस मामले में गैंग के सरगना विपिन सिंह ने रायबरेली कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
संजय सक्सेना, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading