फ्रिज के बाहर तक लाश के टुकड़े बिखरे हुए थे, और कुछ तो कमरे के फर्श तक फैले हुए थे। बेंगलुरु पुलिस को खुद याद नहीं है कि उन्होंने इससे पहले कभी इतना भयानक और खौफनाक नज़ारा देखा हो। दिल्ली का श्रद्धा वाकर मर्डर केस आज भी लोगों के ज़हन में ताज़ा है, जब 27 साल की श्रद्धा की उसके 28 वर्षीय प्रेमी आफ़ताब अमीन पूनावाला ने 18 मई 2022 को हत्या कर दी थी। उसने श्रद्धा की लाश को ठिकाने लगाने का जो तरीका अपनाया, वो इतना भयावह था कि न केवल पुलिस बल्कि पूरा देश सन्न रह गया था। अब बेंगलुरु में भी एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी का भी दिमाग सुन्न हो सकता है।
बेंगलुरु के व्यालीकवल इलाके में 6 क्रॉस पाइप लाइन रोड पर एक तीन मंजिला बिल्डिंग है, जिसके एक कमरे में 165 लीटर के सिंगल डोर फ्रिज में 29 साल की महालक्ष्मी की लाश के 30 से 40 टुकड़े 19 दिनों तक बंद थे। कई टुकड़े तो फ्रिज के बाहर फर्श पर बिखरे हुए थे। बेंगलुरु पुलिस को खुद याद नहीं कि उन्होंने इससे पहले इतना भयानक क्राइम सीन देखा हो। शुरू में तो पुलिस भी उस कमरे में दाखिल होने से डर गई थी। कमरे में लाश के टुकड़े इतने बिखरे हुए थे कि फॉरेंसिक टीम को सरकारी अस्पताल के मेडिकल स्टाफ की मदद लेनी पड़ी।
महालक्ष्मी पिछले पांच महीनों से उस बिल्डिंग में किराए पर रह रही थी। 19 दिन बाद, 21 सितंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसका घर खोला गया, जहां से तेज़ बदबू आ रही थी। उसकी मां और बहन ने पुलिस की मदद से दरवाज़ा खोला, अंदर खून के धब्बे और मांस के टुकड़े बिखरे पड़े थे। जब फ्रिज खोला गया तो उसमें इंसानी पैर और सिर रखा हुआ था।
दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस की तरह बेंगलुरु में भी युवती का मर्डर, फ्रिज में रखे लाश के टुकड़े





