हिज्बुल्लाह पर इजरायल का बड़ा हमला, 1600 ठिकानों पर गिराए 2000 बम

लेबनान में रेडियो सिस्टम हैक होने और इजरायली संदेश सुनाई देने के कुछ ही देर बाद हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर जबरदस्त हवाई हमले शुरू हो गए। बेरूत में हुए ताज़ा हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और दाहा जिले में एक इमारत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने इन हमलों को अंजाम दिया। अल-मायादीन नेटवर्क ने बताया कि दाहा के अल-रबीरी क्षेत्र में एक इमारत की तीन मंजिलें हमले में नष्ट हो गईं।
यह भी बताया जा रहा है कि बेरूत में हिज़्बुल्लाह की मिसाइल यूनिट मौजूद है, जिसके कारण इजरायली सेना लगातार वहां हमले कर रही है। आईडीएफ का दावा है कि उसके फाइटर जेट ने करीब 2000 बम इन इलाकों में गिराए हैं। सोमवार को इजरायल ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के 1600 ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिनमें 585 लोग मारे गए और 1645 लोग घायल हुए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मरने वालों में 35 बच्चे और 58 महिलाएं शामिल हैं।
इजरायली हमलों के बाद हजारों लेबनानी नागरिक अपने घर छोड़कर भागने लगे। आईडीएफ प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा, “हम युद्ध नहीं चाहते हैं, बल्कि अपने ऊपर मंडरा रहे खतरों को खत्म करना चाहते हैं। हमारी उत्तरी सीमा पर 7 अक्टूबर जैसे खतरे की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। यह हमारा मिशन है और इसके लिए हम जो भी आवश्यक होगा, करेंगे।”
इन हमलों के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने भी इजरायली सीमा पर 200 से ज्यादा रॉकेट दागे, जिनमें से अधिकतर को इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया। कुछ रॉकेट उत्तरी शहर हाइफा और वेस्ट बैंक तक पहुंचने में सफल रहे। हिज़्बुल्लाह के हमले में दो नागरिकों के घायल होने की खबर है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
हिज़्बुल्लाह के लगातार हमलों के बाद इजरायल ने सोमवार को सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक किया, जिसे 2006 में हुई लड़ाई के बाद का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। इसी बीच मंगलवार को लेबनान में रेडियो सिस्टम हैक कर लिए गए, और इजरायली संदेश सुनाई देने लगा, जिसमें हिज़्बुल्लाह के इलाकों को खाली कर सुरक्षित जगहों पर जाने की चेतावनी दी गई।
पहले पेजर और वॉकी-टॉकी के माध्यम से, फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में विस्फोट और रेडियो सिस्टम हैक होने के बाद लेबनान के लोगों में खौफ फैल गया। हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों को सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूर रहने की सलाह दी गई। सोमवार को भी इजरायल ने फोन कॉल करके लोगों को तुरंत अपने घर छोड़ने की चेतावनी दी थी। करीब 80 हजार से अधिक संदिग्ध इजरायली कॉल्स आई थीं।
लेबनान की टेलीकॉम कंपनी ओगेरो के प्रमुख इमाद क्रेडीह ने कहा कि इस तरह के कॉल्स मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा हैं, जो तबाही और अराजकता फैलाने के लिए किए जाते हैं। इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, “मैं लेबनान के लोगों से कहना चाहता हूं कि इजरायल की लड़ाई आपसे नहीं है। हम हिज़्बुल्लाह से लड़ रहे हैं, जो आपको मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading