हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इजरायली सेना की खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्यालय पर एक बड़ा मिसाइल हमला किया है, जिससे इजरायल में हलचल मच गई है। हिजबुल्लाह का कहना है कि उसने इजरायल के जमीनी हमले के विरोध में दक्षिणी लेबनान में मोसाद के मुख्यालय को निशाना बनाया है। रिपोर्टों के अनुसार, लेबनानी आतंकी समूह ने हर्ज़लिया के पास ग्लिलोट बेस पर “फादी-4” मिसाइलें दागी हैं। बताया जा रहा है कि आईडीएफ की सैन्य खुफिया इकाई और मोसाद मुख्यालय इस हमले को रोकने में नाकाम रहे। न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक, हिजबुल्लाह द्वारा मोसाद मुख्यालय पर हमले के दावे के बाद इजरायल में मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सेवा के अनुसार, रॉकेट की चपेट में आने से एक सड़क अवरुद्ध हो गई है। एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि उसने घटनास्थल पर दो लोगों का इलाज किया, जिनमें छर्रों से घायल एक बस चालक और एक अन्य वाहन चालक शामिल थे। फादी-4 हिजबुल्लाह की सबसे खतरनाक मिसाइल मानी जाती है।
हिजबुल्लाह का मोसाद के हेड क्वॉर्टर पर बड़ा हमला, इजरायल में खलबली






