यौन शौषण-दुष्कर्म मामले में प्रज्ज्वल रेवन्ना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

कर्नाटक की हासन लेकसभा सीट से पूर्व सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना को बंगलूरू की विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रेवन्ना पर कई महिलाओं के यौन शौषण और दुष्कर्म का आरोप है।
जनता दल सेक्युलर (जेडी-एस) से निष्कासित किए गए नेता और पूर्व सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं। पहले उन पर कई महिलाओं के यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोप लगे। इसके बाद उन्हें हासन लोकसभा सीट से हार भी झेलनी पड़ी और अब उन पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोप में बंगलूरू की एक विशेष अदालत ने रेवन्ना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अदालत में एसआईटी ने रेवन्ना पर लगाई कई आरोप
बता दें कि कर्नाटक सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी द्वारा रेवन्ना को अदालत में पेश किया गया है। इससे पहले 31 मई को अदालत ने रेवन्ना को 6 जून तक एसआईटी की हिरासत में भेजा था। इसके बाद हिरासत को 10 जून तक बढ़ाया गया। जेडी-एस से निष्कासित नेता को हिरासत में विस्तृत जांच का सामना करना पड़ा। एसआईटी ने इकट्ठा किए गए सबूत, गवाहों के बयानों के आधार पर रेवन्ना से पूछताछ की। इसके बाद अदालत में पूर्व सांसद के खिलाफ कई आरोप दायर किए। इसके बाद कोर्ट ने भी आरोपों की गंभीरता को समझते हुए रेवन्ना की हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया। अब प्रज्ज्वल को 24 जून तक एसआईटी की कड़ी पूछताछ का सामना करना होगा। अदालत ने आरोपों की गंभीरता और एसआईटी द्वारा पेश किए गए सबूतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें 24 जून तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया।
जर्मनी भाग गए थे प्रज्ज्वल
हासन लोकसभा सीट में मतदान से ठीक पहले प्रज्ज्वल के विवादित और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए थे। मतदान के अगले दिन प्रज्ज्वल रेवन्ना जर्मनी भाग गए थे। उधर, सीबीआई ने रेवन्ना के ठिकानों का पता लगाने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था। 18 मई को बंगलूरू की एक विशेष अदालत ने रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। 31 मई को जैसे ही प्रज्ज्वल बंगलूरू के कैंपेगौड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो एसआईटी ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading