कानपुर धमाका: डेढ़ किलोमीटर तक गूँजी धमाके की आवाज़, इलाके में मची अफरा-तफरी

कानपुर के घनी आबादी वाले मिश्री बाजार क्षेत्र में बुधवार शाम एक भीषण धमाके से कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। धमाके के तुरंत बाद धूल और धुएं का घना गुबार फैल गया और घायल लोग मदद के लिए चीखते-चिल्लाते नजर आए।

शाम करीब 7 बजे मेस्टन रोड स्थित बिसातखाना इलाके में हुआ यह धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज़ एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। शुरू में लोगों को लगा कि किसी गैस सिलिंडर में विस्फोट हुआ है। लेकिन जब जानकारी मिली कि गली के अंदर एक स्कूटी में धमाका हुआ है, तो आस-पास की दुकानों को तुरंत बंद कर दिया गया और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद मेस्टन रोड पर जाम लग गया, जिसे पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने मिलकर खुलवाया।

धमाके की प्रत्यक्षदर्शी कहानी
बिसातखाना के पास कोल्ड ड्रिंक की दुकान चलाने वाले खुर्रम शम्शी ने बताया कि शाम करीब सात बजे वह अपनी दुकान पर थे, तभी अचानक तेज धमाका हुआ। जब वह गली की ओर दौड़े, तो लोग घबराकर बाहर भाग रहे थे। उन्हें पहले लगा कि शायद सिलिंडर फट गया है, लेकिन अंदर जाकर देखा तो दो स्कूटी में विस्फोट हुआ था। दोनों स्कूटी में चाबियां लगी थीं और दुकानों का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

100 से अधिक लोग मौजूद थे बाजार में
धमाके में घायल लोगों को स्थानीय लोग तुरंत अस्पताल लेकर भागे। कोतवाली क्षेत्र के निवासी नमन जायसवाल ने बताया कि वह बड़े चौराहे पर थे, तभी उन्हें जोरदार आवाज़ सुनाई दी। पहले उन्हें भी लगा कि सिलिंडर फटा है, लेकिन मरकज़ मस्जिद के पास पहुँचने पर स्कूटी में धमाका होने की बात पता चली। उस समय बाजार में करीब 100 से अधिक लोग मौजूद थे। आसपास खड़ी गाड़ियों को तुरंत हटवाया गया।

धमाके से मची दहशत
विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दीपावली नज़दीक होने के कारण संवेदनशील इलाके में हुई इस घटना ने पुलिस और इंटेलीजेंस को अलर्ट कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने डर के मारे अपने शटर गिरा दिए। धमाका इतना जोरदार था कि नज़दीकी घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और लोगों के कान सुन्न पड़ गए।

जाँच में जुटी पुलिस व खुफिया विभाग
घटना के बाद पुलिस और इंटेलीजेंस टीमें इलाके के लोगों से पूछताछ कर रही हैं और जांच में जुटी हैं। मूलगंज क्षेत्र में इस तरह की धमाकेदार घटनाएँ पहले भी हो चुकी हैं, जिनमें से कई आज तक रहस्य बनी हुई हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading