कानपुर धमाका: दो साल पहले चोरी हुई स्कूटी में हुआ विस्फोट, साजिश की आशंका

कानपुर के बिसातखाना इलाके में बुधवार शाम खड़ी एक स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ। जांच में पता चला कि यह स्कूटी गारमेंट्स व्यापारी एवं भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रकाश रस्तोगी की है। यह वही स्कूटी है जो दो साल पहले हमराज कॉम्प्लेक्स में आग लगने वाली रात चोरी हो गई थी।
65 वर्षीय बृजेंद्र प्रकाश रस्तोगी गोविंद नगर 11 ब्लॉक के निवासी हैं। 30 मार्च 2023 को हमराज कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग में उनकी कई दुकानें जलकर राख हो गई थीं। उसी अफरा-तफरी के दौरान किसी शातिर चोर ने उनकी स्कूटी चुरा ली थी। थाने का स्टाफ उस रात आगजनी में व्यस्त था, इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई। बाद में उन्होंने 31 मार्च को ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई और 13 जून को अनवरगंज थाने में औपचारिक शिकायत दी। बुधवार रात गोविंद नगर थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह उनके घर पहुंचे और बताया कि उनकी स्कूटी में धमाका हुआ है। यह सुनकर बृजेंद्र हैरान रह गए और उन्होंने पुलिस को चोरी की एफआईआर दिखाई। पुलिस जांच के बाद मौके से लौट गई।

बारूद से हुआ धमाका, लेकिन तीव्रता कम
विस्फोट के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। धमाका बिसातखाना की दुकानों के बाहर खड़ी दो स्कूटी में हुआ था। दोनों में चाबियां लगी हुई थीं। धमाका इतना तेज था कि पास की पटाखों और खिलौनों की दुकान में रखा सामान बाहर बिखर गया। कुछ पटाखे और खिलौने तारों में जाकर अटक गए। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने मौके से बारूद के नमूने इकट्ठा किए। शुरुआती जांच में पुष्टि हुई है कि धमाका बारूद से हुआ, हालांकि इसकी तीव्रता अपेक्षाकृत कम थी।

साजिश की संभावना से इनकार नहीं
पुलिस और जांच एजेंसियां इस धमाके के पीछे किसी साजिश की संभावना से इनकार नहीं कर रही हैं। दीपावली नजदीक होने और बाजार में भारी भीड़भाड़ को देखते हुए मामला गंभीर माना जा रहा है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोटक सामग्री लाल या काली स्कूटी में रखी गई थी।
धमाके के बाद दोनों स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि पेट्रोल टंकियां सुरक्षित मिलीं। अगर टंकी फटती तो नुकसान और बड़ा हो सकता था। एटीएस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीमें भी बारूद के अवशेषों की जांच में जुटी हैं।

घटना का असर
बुधवार शाम करीब 7:30 बजे हुए इन धमाकों की आवाज लगभग 500 मीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास की दुकानों और मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। अचानक हुए धमाकों से बाजार में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए सड़कों पर भाग निकले।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading