राजस्थान: राज्य स्तरीय ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’ के तहत मुख्यमंत्री प्रदेश के युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 23 मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

राज्य स्तरीय ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’ का आयोजन 12 जनवरी को किया जाएगा। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रदेश के युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए भजनलाल सरकार द्वारा 12 जनवरी को राज्य स्तरीय रोजगार मेले की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए राज्य स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रभारी मंत्रियों को भी इस आयोजन से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राजधानी जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस उत्सव में मुख्यमंत्री स्वयं नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में रोजगार उत्सव का आयोजन करेंगे और अपने क्षेत्र के युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में इस राज्य स्तरीय समारोह में नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भी नवनियुक्त कर्मचारियों से संवाद करेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न विभागों की नई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

मंत्रियों के नाम सौंपे गए जिलों के नाम

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी अजमेर, ब्यावर

उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा भीलवाड़ा और राजसमंद

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अलवर और खेड़थल-तिजारा

मंत्री गजेंद्र सिंह बीकानेर और जैसलमेर

मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ दौसा

मंत्री मदन दिलावर कोटा

मंत्री कन्हैया लाल नागौर और डीडवाना-कुचामन

मंत्री जोगाराम पटेल जयपुर

मंत्री सुरेश सिंह रावत डीग और भरतपुर

मंत्री अविनाश गहलोत चुरु और झुंझुनू

मंत्री जोराराम कुमावत बाड़मेर, बालोतरा

मंत्री बाबूलाल खराड़ी बांसवाड़ा और डूंगरपुर

मंत्री हेमंत मीणा उदयपुर और सलूंबर

मंत्री संजय शर्मा सीकर

मंत्री गौतम कुमार सवाईमाधोपुर

मंत्री झाबर सिंह खर्रा पाली

मंत्री हीरालाल नागर टोंक और बूंदी

मंत्री ओटाराम देवासी झालावाड़ और बारां

मंत्री मंजू बाघमार प्रतापगढ़ और चितौड़गढ़

मंत्री विजय सिंह कोटपुतली-बहरोड़

मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई सिरोही और जालोर

मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म करौली और धौलपुर

मंत्री सुमित गोदारा श्री गंगानगर और हनुमानगढ़

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading