सपा के ब्राह्मण सम्मेलन में उठा, स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू विरोधी बयानों का मुद्दा

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) अपने समीकरण दुरुस्त करने में जुट गई है. सपा ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का नारा दे रखा है. अब पार्टी अगड़ा को भी जोड़ने में जुट गई है. इसी कड़ी में सपा अब ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित कर रही है. एक दिन पहले लखनऊ स्थित सपा के प्रदेश मुख्यालय में कन्नौज से आए महाब्राह्मण समाज पंचायत का सम्मेलन हुआ जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। अखिलेश यादव के सामने इस कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों का मुद्दा भी उठा. हिंदू धर्म और रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों पर ब्राह्मण समाज के लोगों, सपा प्रबुद्ध सभा की राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नाम लिए बगैर आपत्ति जताई. पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस तरह के बयानों पर रोक लगाने की मांग की. पंचायत में जब ये मुद्दा उठा, तब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह की चीजों पर अंकुश लगाया जाएगा. उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह नसीहत दी कि धर्म और जाति को लेकर टिप्पणी ना करें. अखिलेश यादव पहले भी जाति-धर्म को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी से बचने की हिदायत नेताओं को दे चुके हैं. लेकिन इसका कुछ खास असर होता नजर नहीं आया है. सपा के कई ब्राह्मण नेता स्वामी प्रसाद के बयानों को लेकर अखिलेश से शिकायत कर चुके हैं।

गौरतलब है कि रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान के बाद स्वामी प्रसाद ने ब्राह्मणों को लेकर भी सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया था. अगस्त महीने में स्वामी प्रसाद ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। बता दें कि हिंदू धर्म और ब्राह्मणों को लेकर स्वामी प्रसाद के लगातार तीखे बोल से सपा के ब्राह्मण नेता भी नाराज थे. बताया जाता है कि सपा के ब्राह्मण नेताओं ने अखिलेश के सामने पहले भी ये मुद्दा उठाया था जिसके बाद सपा प्रमुख ने पार्टी के नेताओं को धर्म और जाति को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी से बचने की नसीहत दी थी. अब सपा प्रमुख की ताजा नसीहत स्वामी के बयानों पर कितना लगाम लगा पाएगी? ये देखने वाली बात होगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading