पूंछ हमले में ग्रेनेड अटैक के बाद बरसाई थीं, स्टील की गोलियां

पुंछ जिले के सावनी इलाके में दो सैन्य वाहनों पर आतंकी हमले के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम व सेना की 16 वीं कोर के कमांडर ने मौके का दौरा कर घटना की जांच की। इस दौरान 20 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि आतंकियों ने ग्रेनेड हमले के बाद फायरिंग में स्टील बुलेट का इस्तेमाल किया है, जिससे गाड़ियों में छेद तक हो गए हैं। इस बीच हमला करने वाले आतंकियों की तलाश में ड्रोन लगाए गए हैं। खोजी कुत्तों से भी इलाके में छानबीन की जा रही है। डीआईजी के नेतृत्व में एक एसएसपी स्तर के अधिकारी एनआईए टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों पर निगरानी रखे हुए है। वहीं, सेना की 16वीं कोर के लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन व डीजीपी आरआर स्वैन ने जीरो ग्राउंड पर पहुंचकर सैन्य तथा पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। आतंकियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर तथा खोजी कुत्तों को भी लगाया गया है। हमले के बाद इलाके में सुबह व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाया गया है। हमले के बाद डेरा की गली वाले इलाके की सड़क को बंद कर दिया गया है। सेना तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। डीजीपी तथा जीओसी ने डेरा गली स्थित 48 राष्ट्रीय राइफल्स मुख्यालय पहुंचकर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी हासिल की। उधर, एक्स पर सेना की 16वीं कोर की ओर से बलिदानी जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कहा गया कि उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। मुश्किल घड़ी में पूरी सेना साथ खड़ी है।

इस बीच पूरे घने जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रहा। शाम को जंगल में सेना ने चार से छह राउंड फायरिंग की ताकि यदि आतंकी कहीं छिपे हों तो जवाबी कार्रवाई करें। सेना की ओर से डेरा गली, सावनी गली तथा आसपास के इलाकों से 20 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ जारी है। हमले में एम-4 कारबाइन के इस्तेमाल की भी सूचना है। हालांकि  इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हमले का शिकार सैन्य ट्रक के साथ इसकी फोटो सामने आई है। पुंछ जिले में आतंकियों द्वारा घात लगा कर सैन्य वाहन पर हमला कर पांच जवानों को शहीद किए जाने और दो को गंभीर रूप से घायल किए जाने की घटना के दूसरे दिन सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों का पता लगाने के लिए घटना स्थल के सबसे निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से 20 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading