टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली हस्तियों में अभिनेता रणबीर कपूर शामिल

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि भी जुड़ गई है। प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने उन्हें वर्ष 2026 की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में शामिल किया है। इस खास उपलब्धि पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने खुशी जाहिर की है। रणबीर कपूर फिलहाल फिल्म ‘रामायण’ की तैयारियों में व्यस्त हैं, जिसका पहला भाग इसी साल दिवाली पर रिलीज होने की संभावना है। इस फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसी बीच टाइम मैगजीन की सूची में शामिल होने की खबर ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। इस उपलब्धि पर आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “बहुत शानदार बेबी।” साथ ही उन्होंने उस फीचर का लिंक भी शेयर किया, जिसमें रणबीर कपूर पर लेख प्रकाशित हुआ है। यह लेख अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखा है।

गौरतलब है कि टाइम मैगजीन की इस सूची में वित्त, मनोरंजन, तकनीक, खेल, सामाजिक कार्य और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों की नामी हस्तियां शामिल होती हैं। इस बार रणबीर कपूर इस सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय अभिनेता हैं। रणबीर की सराहना करते हुए आयुष्मान खुराना ने लिखा कि कुछ कलाकार विरासत बनाने के लिए संघर्ष करते हैं, जबकि कुछ अपनी कला के जरिए खुद ही विरासत बन जाते हैं, और रणबीर कपूर उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सिनेमा में अक्सर महानता को बॉक्स ऑफिस और लोकप्रियता से आंका जाता है, लेकिन रणबीर अपने शांत और प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों की भावनात्मक समझ को नई दिशा देते हैं।

बता दें कि इस सूची में भारतीय मूल के प्रसिद्ध शेफ विकास खन्ना का नाम भी शामिल किया गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading