
सोमवार को सलमान खान के घर में जश्न का माहौल देखने को मिला। मौका था सलमान के पिता सलीम खान और मां सलमा खान की शादी की सालगिरह के साथ-साथ बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की वेडिंग एनिवर्सरी का, जिसे पूरे खान परिवार ने मिलकर सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम में दो केक रखे गए, एक सलीम और सलमा के लिए, और दूसरा अर्पिता और आयुष के लिए। इस खास दिन को सोहेल खान के घर पर आयोजित किया गया। सबसे पहले सलीम खान अपनी पत्नी सलमा के साथ पहुंचे। इसके बाद बेटी अलविरा, सलमान की सौतेली मां हेलेन और खान परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए।
सलमान खान की मौजूदगी ने बढ़ाई चमक
शादी की सालगिरह पर सलमान खान भी अपने माता-पिता को बधाई देने पहुंचे। वह सिक्योरिटी के साथ सोहेल के घर आए और पैपराजी को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सलमान के बॉडीगार्ड शेरा भी अपने परिवार के साथ इस समारोह में पहुंचे। उनके साथ उनका बेटा भी था। दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए। इंडस्ट्री के कई सितारे भी इस खास दिन का हिस्सा बने। अर्पिता खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सेलिब्रेशन की कई इनसाइड फोटोज साझा कीं। तस्वीरों में सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान एक साथ नजर आ रहे हैं। अलवीरा और उनके परिवार की झलक भी इनमें दिखाई देती है। सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ पहुंचीं और उन्होंने अर्पिता व सोहेल के साथ क्वालिटी टाइम बिताया।
खान परिवार के लिए खास दिन
सलीम और सलमा खान की शादी को 61 साल पूरे हो गए हैं। उनका विवाह 18 नवंबर 1964 को हुआ था, जबकि अर्पिता और आयुष ने 18 नवंबर 2014 को शादी की 11वीं एनिवर्सरी थी। इस पारिवारिक जश्न में सलमान खान की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया।







