दिल्ली ब्लास्ट: उमर का साथी आमिर एनआईए की हिरासत में, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

दिल्ली में कार ब्लास्ट की साजिश रचने के आरोप में एनआईए ने आमिर राशिद अली को गिरफ्तार कर लिया है और उसे 10 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। आमिर, आतंकी उमर नबी का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है और दोनों ने मिलकर धमाके की योजना तैयार की थी। एनआईए को उसकी पूछताछ से कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलने की आशा है।

दिल्ली ब्लास्ट साजिश में आमिर की गिरफ्तारी
सोमवार को आमिर राशिद अली को कोर्ट में पेश करने के बाद एनआईए की 10 दिन की कस्टडी में भेज दिया गया। इससे पहले, रविवार को एनआईए की टीम ने उमर नबी के इस साथी को गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ने मिलकर ब्लास्ट की पूरी योजना तैयार की थी। एनआईए का कहना है कि पूछताछ के दौरान आमिर राशिद अली कई अहम बातें सामने ला सकता है। इसी वजह से एजेंसी ने उससे 10 दिनों तक लगातार पूछताछ करने की तैयारी की है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया युवक कश्मीर का रहने वाला है और उसने ही आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर हमले की साजिश को अंजाम तक पहुँचाने की कोशिश की थी।
दिल्ली में हुए इस आतंकी विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 32 लोग घायल हुए थे। जिस कार का उपयोग धमाके में किया गया, वह आमिर राशिद अली के नाम पर पंजीकृत थी। दिल्ली पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद एनआईए ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था और सुसाइड बॉम्बर के सहयोगी को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading