केरल के तिरुवनंतपुरम में नेय्याट्टिनकरा के पास पूवर में क्रिसमस समारोह के लिए बनाया गया एक अस्थायी पुल सोमवार रात गिर गया, जिससे कई लोग घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब नौ बजे हुई जब कई लोग पुल के ऊपर चढ़ गये. उन्होंने बताया कि पुल लोगों का वजन नहीं झेल सका और एक तरफ झुक गया, जिससे वहां खड़े लोग गिर गए। केरल में ईसाई समुदाय ने सोमवार को उत्साह के साथ क्रिसमस मनाया और राज्य भर के गिरजाघरों में मध्यरात्रि के समय सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित कर उत्सव की भावना का संचार किया। राज्य की राजधानी में सिरो मलंकारा कैथोलिक चर्च के सेंट मैरी कैथेड्रल में मध्यरात्रि की सामूहिक प्रार्थना का नेतृत्व किया। वेरापोली के लैटिन कैथोलिक आर्चडीओसीज़ के आर्कबिशप जोसेफ कलाथिपराम्बिल ने सेंट फ्रांसिस असीसी चर्च में और कुरिया बिशप सेबेस्टियन वानियापुरक्कल ने कोच्चि में सामूहिक प्रार्थना कराई। अपने क्रिसमस संदेशों में, कुछ बिशप और पादरियों ने दुनिया में युद्धों और संघर्षों सहित विभिन्न मुद्दों का उल्लेख किया. उन्होंने युवा कांग्रेस और केरल स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) के कार्यकर्ताओं पर कथित डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं के हमले को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा ‘‘बचाव का प्रयास’’ करार दिए जाने का भी जिक्र किया।
Related Posts
महिला आयोग ने हिमांशी नरवाल की ट्रोलिंग पर जताई आपत्ति, लोगों से गरिमा बनाए रखने की अपील
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर की…
मिजोरम में विकास की नई शुरुआत: मोदी ने आइजोल पहुंचकर दिखाई तीन ट्रेनों को हरी झंडी
प्रधानमंत्री ने आइजोल से 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे, सड़क, शिक्षा, ऊर्जा और खेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी का…
0
ताज की खूबसूरती देखकर हैरान हुए अमेरिकी उप राष्ट्रपति, कहा- अद्भुत
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी उषा और बच्चों के साथ ताजमहल का भ्रमण किया। वे लगभग डेढ़ घंटे तक अपने परिवार के साथ…
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।






