दिल्ली में घने कोहरे से 50 से ज्यादा फ्लाइट्स पर असर,सड़कों पर धीमी गति से चल रहे हैं वाहन

घने कोहरे के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर उड़ान सेवा काफी प्रभावित हुई। घने कोहरे में कम दृश्यता के मुकाबले के लिए एयरपोर्ट पर सुबह के समय लो विजिबिलिटी प्रक्रिया लागू कर कैट 3 सुविधा बहाल की गई, लेकिन इस सुविधा का बहुत ज्यादा लाभ एयरलाइंस के पायलट नहीं उठा सके। दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम 50 फ्लाइट्स कोहरे की वजह से प्रभावित हुई हैं. कई फ्लाइट्स लेट हो गई है जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। उड़ानों की समय सारिणी गड़बड़ाने से विलंब का सिलसिला पूरे दिन चला। करीब सवा सौ उड़ानों में विलंब की स्थिति रही। इनमें 15 उड़ाने अंतरराष्ट्रीय और बाकी घरेलू थीं.

कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने की वजह से सड़कों पर जहां वाहन बेहद धीमी गति से रेंग-रेंग कर चल रहे हैं तो वहीं कई ट्रेनें लेट हैं. धुंध की वजह से दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है. जिससे अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। रेलवे की ओर से बताया गया है कि और अधिक ट्रेनों के प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है, कोहरा बढ़ने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से गुजरने वाली अधिकतर ट्रेनें लेट हो रही  हैं।

सुबह कम दृश्यता के कारण पटना, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर, मुबई सहित अनेक शहरों को जाने वाली उड़ानों में कई घंटे का विलंब हुआ। पटना जाने वाली उड़ान करीब पांच घंटे, अहमदाबाद की उड़ान आठ घंटे, पुणे की उड़ान छह घंटे, जयपुर की उड़ान पांच घंटे व मुंबई की उड़ान चार घंटे की देरी से रवाना हुई। दिल्ली हवाई अड्डे द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में सभी हवाई यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा में संभावित देरी के बारे में चेतावनी दी गई है. एडवाइजरी में कहा गया है, हालांकि दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ जारी है, लेकिन जो उड़ानें कैट 3 के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं।

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, आज सुबह अमृतसर हवाई अड्डे पर 50 मीटर की विजिबिलिटी दर्ज की गई. लखनऊ और पालम हवाई अड्डों पर वर्तमान दृश्यता क्रमशः 800 और 1000 मीटर है और अगले 6 घंटों के दौरान 500 मीटर और उससे नीचे रहने की संभावना है। कम दृश्यता में भी विमानों का परिचालन सुचारु बना रहे इसके लिए कम दृश्यता के दौरान आईजीआई के तीनों रनवे पर लो विजिबिलिटी प्रक्रिया के तहत विमानों का संचालन किया गया। इस प्रक्रिया के तहत एयरपोर्ट पर कम दृश्यता में उड़ानों के संचालन के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। जब तक इस प्रक्रिया का पालन किया जाता है तब तक न सिर्फ रनवे बल्कि टैक्सी वे पर भी विशेष इंतजाम कर यह सुनिश्चित किया जाता है कि पायलट को सबकुछ साफ-साफ नजर आए।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading