दिल्ली वासियों को जहरीली हवा से राहत मिली, एक्यूआई में आया सुधार

तेज हवाओं के असर से मंगलवार को 20 दिन बाद दिल्ली के प्रदूषण में सुधार देखने को मिला। वहीं बुधवार को दिल्ली के एक्यूआई में भारी गिरावट आई। लंबे अरसे के बाद दिल्ली का एक्यूआई 300 श्रेणी में आंका गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में बुधवार की सुबह एक्यूआई 300 दर्ज किया गया। वहीं कई इलाकों में यह 220 से 280 के बीच में दर्ज किया गया। आनंद विहार में एक्यूआई 292, आरके पुरम में 276, पंजाबी बाग में 293 और आईटीओ में 290 रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदूषण में गिरावट आएगी, जबकि दिल्ली एनसीआर में कोहरा बढ़ेगा।

कई इलाकों में गिरा एक्यूआई

गौरतलब है कि लगभग दो महीने से प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। इस दौरान अधिकांश दिनों में दिल्ली का एक्यूआइ 350 से ऊपर दर्ज किया गया है। ऐसे में उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही तेज हवाओं के चलते प्रदूषण में कुछ कमी आई है। मंगलवार को हवा की रफ्तार 12 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही। इसके चलते प्रदूषण में कमी देखने को मिली है। मंगलवार सुबह जहां दिल्ली का एक्यूआइ 295 रहा तो वहीं शाम के समय यह 286 दर्ज किया गया है और आज बुधवार को एक्यूआई 300 दर्ज किया गया। कईं ऐसे इलाके हैं जिनमें एक्यूआई नीचे गिरा है। बुधवार को दिल्ली के पांच इलाकों में प्रदूषण स्तर कम पाया गया है। सबसे कम एक्यूआई 234 आईजीआई एयरपोर्ट पर दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम एक्यूआई 294 पंजाबी बाग में दर्ज किया गया। यानि अब दिल्ली की हवा ‘मध्यम श्रेणी’ में पहुंच गई है। एनसीआर के प्रमुख शहरों फरीदाबाद में 206, गाजियाबाद में 204, ग्रेटर नोएडा में 211, गुरुग्राम में 186 तथा नोएडा में एक्यूआइ 206 दर्ज किया गया.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading