इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में भी रूठने मनाने का सिलसिला रहा जारी

2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे और प्रचार जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए विपक्षी पार्टियों ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक की. इसमें 28 पार्टियां शामिल हुईं,  उन्होंने अपनी पार्टी की लाइनें प्रस्तावित कीं. इस दौरान ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को गठबंधन का प्रधानमंत्री का चेहरा बनाए जाने का प्रस्ताव रखा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया। रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू यादव इस सुझाव से नाराज नजर आए. इतना ही नहीं, दोनों नेता बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए और बैठक के बाद होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में भी शामिल नहीं हुए. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब इंडिया गठबंधन की बैठक में कोई नेता नाराज नजर आया है. इससे पहले की भी बैठकों पर भी नजर डालें तो इस तरह के कई वाकये सामने आ जाएंगे।

23 जून को पटना में पहली बैठक में केजरीवाल नाराज

दरअसल, विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी. इस बैठक का नेतृत्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. बैठक में विपक्ष की 15 पार्टियों ने हिस्सा लिया. इसका मकसद आगामी आम चुनाव में मोदी सरकार का मुकाबला करने के लिए विपक्ष को एकजुट करना था. हालांकि बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल नाराज नजर आए. वह चाहते थे कि दिल्ली में नौकरशाहों पर नियंत्रण संबंधी अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो और कांग्रेस इस पर उनका समर्थन करे।

17-18 जुलाई को बेंगलुरु में दूसरी बैठक में नीतीश नाराज

17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई दूसरी बैठक में आगामी आम चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए 26 विपक्षी पार्टियां एक साथ आईं. बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन को इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) नाम दिया गया. यहां भी नीतीश कुमार नाराज नजर आए थे. कारण, उन्होंने विपक्षी गठबंधन के नाम के रूप में इंडिया  नाम पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

31 अगस्त- 1 सितंबर को मुंबई में तीसरी बैठक में ममता नाराज

तीसरी बैठक के दौरान गठबंधन ने पांच समितियों का गठन किया, जिनमें अभियान समिति, समन्वय/ रणनीति समिति, मीडिया, सोशल मीडिया और अनुसंधान समिति शामिल हैं. इस बैठक में 28 विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए रणनीति तैयार की. यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज नजर आई थीं. कारण, वह सीट-बंटवारे समझौते के लिए समय सीमा तय न कर पाने से नाखुश थीं।

19 दिसंबर को दिल्ली में चौथी बैठक में लालू, नीतीश नाराज

19 दिसम्बर को हुई इंडिया  गठबंधन की चौथी बैठक में सीट-बंटवारे, संयुक्त अभियान का खाका और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने की रणनीति बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. लेकिन यहां मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर प्रस्तावित करने को लेकर लालू प्रसाद और नीतीश कुमार नाराज हो गए और बैठक के बीच से चले गए।

इंडिया गठबंधन के सामने सीट बटंवारा भी बड़ी चुनौती

एक तरफ पीएम चेहरे को लेकर खींचतान है तो वहीं सीटों का बंटवारा भी इंडिया गठबंधन के लिए बड़ी चुनौती है. बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर तक सीटों के बंटवारे पर गठबंधन में सहमति बनाने की पुरजोर कोशिश रहेगी. इससे पहले दिल्ली में आप-कांग्रेस, बंगाल में टीएमसी-कांग्रेस, एमपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तकरार नजर आ चुकी है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading