प्रियंका का छत्तीसगढ़ दौरा आज, रायपुर में करेंगी रोड शो

छत्तीसगढ़ में तीन दिन बाद 17 नवंबर को दूसरे चरण के चुनाव होंगे। चुनाव अंतिम चरण में होने से कांग्रेस और बीजेपी के दिगग्ज नेता लगातार धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में आज मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। वह रायपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगी। 

बताया जाता है कि प्रियंका गांधी शाम 4:45 बजे रायपुर पहुंचेगी। वे रायपुर में रोड शो कर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगेंगी। इस दौरान राजीव गांधी चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण रोड शो करेंगी, जो कोतवाली चौक, सत्ती बाजार, ब्राह्मणपारा, शीतलामाता चौक, आरडी तिवारी स्कूल, अमापारा चौक अग्रसेन चौक से तेलघानी चौक तक जाएगी। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 

प्रियंका गांधी रायपुर संभाग को साधने की कवायद के तहत लगातार प्रचार कर रही हैं। लगातार प्रदेश का दौरा कर रही हैं। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस महासचिव ने घोषणा की है कि पार्टी राज्य में अपनी गृह लक्ष्मी योजना लागू करेगी। एक्स पर किए एक पोस्ट में प्रियंका ने कहा कि गृह लक्ष्मी योजना छत्तीसगढ़ में भी लागू की जाएगी। महिलाओं के खातों में प्रति वर्ष 15 हजार रुपये डाले जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक एलपीजी सिलेंडर रिफिल पर पांच सौ रुपये की सब्सिडी मिलेगी। स्वयं सहायता समूहों और सक्षम योजना के ऋण माफ किये जाएंगे।

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा भी रायपुर में होना था। इसके लिए 13  या 15 नवंबर को राजधानी में रोड शो भी प्रस्तावित था, लेकिन फिलहाल ये तय नहीं हो सका है। ऐसे में माना जा रहा है कि महासुमंद में उनकी अंतिम चुनावी सभा थी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading