हमास ने गंवाया गाजा, 16 सालों बाद ‘नियंत्रण खत्म’; इजरायल ने किया बड़ा दावा

जारी संघर्ष के बीच इजरायल ने गाजा पट्टी को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। सोमवार को रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने दावा किया है कि हमास ने 16 सालों के बाद गाजा से नियंत्रण खो दिया है। 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लगातार हमास के खात्मे की बात कह रहे थे। खबरें थीं कि इजरायली बल गाजा के काफी आंतरिक हिस्सों तक पहुंच गए थे।

न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, गैलांट का कहना है कि हमास ने जिस गाजा पर 16 सालों तक राज किया, अब वहां से ‘नियंत्रण खो’ दिया है।

एक वीडियो ब्रॉडकास्ट में गैलांट ने कहा, ‘हमास ने गाजा से नियंत्रण खो दिया है। आतंकवादी दक्षिण की ओर भाग रहे हैं। आम जनता हमास के ठिकानों को लूट रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उन्हें अब सरकार में और ज्यादा भरोसा नहीं है।’ हालांकि, उन्होंने इस दावे को लेकर कोई भी सबूत पेश नहीं किया है। पीएम नेतन्याहू भी युद्ध के बाद गाजा पर नियंत्रण के संकेत दे चुके हैं।

गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 11,180 हुआ

गाजा पट्टी पर सात अक्टूबर से संघर्ष शुरू होने के बाद से इजरायली हमलों में मरने वाले फिलीस्तीनियों की संख्या 11,180 हो गई है। गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय के निदेशक इस्माइल अल-थवाबतेह ने शिफा मेडिकल कॉम्प्लेक्स में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कुल मौतों में से 4,609 बच्चे और 3,100 महिलाएं थीं, जबकि 28,000 से अधिक अन्य घायल हुए थे।

अल-थवाबतेह ने कहा कि इजरायली हमलों और बिजली जनरेटर संचालित करने के लिए आवश्यक ईंधन की कमी के कारण गाजा में 22 अस्पतालों और 49 स्वास्थ्य केंद्रों ने संचालन बंद कर दिया है।

उन्होंने इजरायल पर गहन देखभाल इकाई, सर्जरी भवन और शिफा मेडिकल कॉम्प्लेक्स के प्रसूति वार्ड पर हमले शुरू करने का आरोप लगाया और गाजा में लड़ाई को रोकने और यहां के लोगों को ईंधन सहित सभी मानवीय आपूर्ति लाने के लिए तत्काल वैश्विक प्रयास का आह्वान किया।

इजरायल-हमास संघर्ष का नवीनतम दौर 7 अक्टूबर को शुरू हुआ जब हमास ने इजरायल पर एक आश्चर्यजनक हमला किया, हजारों रॉकेट दागे और इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ की, जबकि इजरायल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले, जमीनी कार्रवाई और दंडात्मक उपायों का जवाब दिया जिसमें घेराबंदी शामिल थी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading