तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में बारिश से भारी तबाही

तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में बीते दो दिनों में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश हुई। इसमें 10 लोगों की जान चली गई। आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाढ़ का पानी हर तरफ भर गया है। पीटीआई के अनुसार, मुख्य सचिव शिवदास मीणा ने मंगलवार को कहा कि दक्षिणी जिलों विशेषकर तिरुनेलवेल्ली और तूतीकोरिन में रिकार्ड बारिश हुई है। 30 घंटों के भीतर कयालपट्टिनम में 1,186 एमएम बारिश हुई, जबकि तिरुचेंदूर में 921 एमएम बारिश हुई। उन्होंने कहा कि सभी 10 मौतें इन्ही दोनों जिलों में हुई हैं।

शिविर में 17 हजार लोग रहने के लिए विवश

मीणा ने बताया कि नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों के लगभग 1,343 बचावकर्मी बचाव और राहत अभियान में जुटे हुए हैं। अब तक हमने 160 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। इन राहत शिविरों में लगभग 17,000 लोगों को रखा गया है। अभी भी कुछ गांवों तक हम नहीं पहुंच सके हैं क्योंकि वहां जल स्तर अभी कम नहीं हुआ है। मुख्य सचिव ने कहा कि राहत कार्य में नौ हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं और उनके जरिए फंसे हुए लोगों तक 13,500 किलोग्राम खाद्य सामग्री पहुंचायी गई है।

809 रेल यात्रियों को मंगलवार को निकाला गया

दक्षिणी तमिलनाडु में थूथुकुडी के पास बाढ़ से प्रभावित श्रीवैकुंटम में फंसे सभी 809 रेल यात्रियों को मंगलवार को निकाल लिया गया। पहले उन्हें बसों से वान्ची मणियाच्चि रेलवे स्टेशन ले जाया गया, जहां से उन्हें एक विशेष ट्रेन से चेन्नई ले जाया जाएगा। मंगलवार शाम यहां राजभवन में राज्यपाल आरएन रवि की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक वर्तमान स्थिति और चल रहे बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा करने, एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय लाने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत प्रयासों के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने के लिए आयोजित की गई थी। इस बैठक में केंद्रीय एजेंसियों और सुरक्षा बलों ने भाग लिया मगर सरकार का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। उधर, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य में आपदा की भयावहता को देखते मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर केंद्र से राहत-बचाव कार्यों में अधिक से अधिक हेलीकॉप्टर तैनात करने का आग्रह किया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading