UN के प्रस्ताव का समर्थन-रुचिरा कंबोज

भारत ने गाजा में चल रहे इजरायल-हमास संघर्ष के कारण उत्पन्न मानवीय संकट को बिल्कुल अस्वीकार्य बताया है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव को सकारात्मक कदम बताया जिसमें रमजान के महीने में तत्काल युद्धविराम की मांग की गई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में सोमवार को विचार व्यक्त करते हुए भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि हम गाजा में चल रहे संघर्ष से बेहद परेशान हैं। रुचिरा कंबोज ने कहा कि इससे मानवीय संकट गहरा गया है और क्षेत्र व उसके बाहर अस्थिरता बढ़ रही है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में सोमवार को विचार व्यक्त करते हुए भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि हम गाजा में चल रहे संघर्ष से बेहद परेशान हैं।
मानवीय संकट गहरा रहा
रुचिरा कंबोज ने कहा कि इससे मानवीय संकट गहरा गया है और क्षेत्र व उसके बाहर अस्थिरता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा 25 मार्च को एक प्रस्ताव को अपनाने को सकारात्मक कदम के रूप में देखता है। इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में बड़े पैमाने पर नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की जान गई है। उन्होंने कहा कि इससे उपजा मानवीय संकट पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
रमजान के महीने के लिए तत्काल युद्धविराम की मांग
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पिछले महीने अपनाए गए प्रस्ताव में रमजान के महीने के लिए तत्काल युद्धविराम की मांग की गई थी। इसका सभी पक्षों से सम्मान करने की बात कही गई थी, जिससे एक स्थायी युद्धविराम हो सके। कंबोज ने कहा कि आतंकवाद के सभी स्वरूपों और अभिव्यक्तियों के विरुद्ध भारत का दीर्घकालिक और समझौता न करने वाला रुख रहा है, हम सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग करते हैं।
फलस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता उपलब्ध
रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत ने फलस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता उपलब्ध कराई और आगे भी करता रहेगा। हम इसके साथ पिछले वर्ष सात अक्टूबर को इजरायल के निरीह नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि गाजा पर लंबे समय से प्रतीक्षित प्रस्ताव को लागू किया जाना चाहिए, विफलता अक्षम्य होगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading