मोदी सरकार में एक इंच जमीन पर भी कब्जा न कर सका चीन-अमित शाह

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम के दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में चीन भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि लोग यह कभी नहीं भूलेंगे कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1962 में चीन के आक्रमण के दौरान असम और अरुणाचल को अकेले छोड़ दिया था।
‘एक इंच भी जमीन पर कब्जा न कर सका चीन’
शाह ने कहा, जब चीन का हमला हुआ. लड़ने की जगह जवाहर लाल नेहरू ने असम को बाय-बाय कह दिया था। असम को छोड़ दिया था। लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार में चीन देश की जमीन पर एक इंच भी कब्जा न कर सका। इस तरह का शासन नरेंद्र मोदी ने दिया है। उन्होंने कहा, अरुणाचल और असम 1962 को कभी नहीं भूल नहीं सकता। नरेंद्र मोदी के समय में उसने (चीन) डोकलाम में थोड़ी हिम्मत की..उसे 43 दिन तक रोककर रखा और नरेंद्र मोदी ने वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया।
‘कांग्रेस ने लटकाए रखा राम मंदिर का मुद्दा’
गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने बांग्लादेश के साथ देश की सीमा को भी सुरक्षित किया और घुसपैठ को रोका। उन्होंने आगे कहा, आने वाले दिनों में असम देश के अन्य राज्यों की तरह एक विकसित राज्य बन जाएगा। वर्षों से कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के मुद्दे को लटका कर रखा था। प्रधानमंत्री मोदी के समय ही फैसला आया। भूमि पूजन हुआ और आखिरकार 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा हुई।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading