दिल्ली: आबकारी घोटाला मामले में बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ी

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े सीबीआई के मामले में बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत को 28 अगस्त तक बढ़ा दिया है। यह आदेश स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने दिया है। के. कविता की न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही थी, लेकिन उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। 9 अगस्त को कोर्ट ने के. कविता को आज तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा था। सीबीआई ने 29 जुलाई को इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी।
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 22 जुलाई को के. कविता के खिलाफ सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट का संज्ञान लिया था। सीबीआई ने इस मामले में के. कविता को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था और 7 जून को उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने ईडी द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट पर 29 मई को संज्ञान लिया था।
इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, और बीआरएस नेता के. कविता शामिल हैं। संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत मिल चुकी है। आज ही सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में जमानत दी है। ईडी ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था, जबकि सीबीआई ने उन्हें 26 जून को गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी। ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इस मामले में मनीष सिसोदिया को 9 मार्च 2023 को तिहाड़ जेल से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था, जबकि सीबीआई ने उन्हें 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading