कोलकाता रेप-मर्डर केस: 150 ग्राम सीमेन सुनते ही चीफ जस्टिस बोले, सोशल मीडिया पर जो चल रहा है वो न पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट में आज कोलकाता रेप और मर्डर केस पर लंबी बहस चली। वकीलों के बीच तीखी नोंकझोंक के दौरान कई बार जज नाराज हो गए। एक मौके पर जस्टिस पारदीवाला को कहना पड़ा कि 30 साल की सेवा में उन्होंने ऐसी प्रक्रिया कभी नहीं देखी। सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस द्वारा अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करने में हुई देरी को बेहद चिंता का विषय बताया। इस मामले में देश को हिला देने वाले इस केस पर आज सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस हुई और कई गंभीर सवाल उठाए गए। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच के सामने जब एक वकील ने 150 ग्राम सीमेन (वीर्य) का जिक्र किया, तो चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ काफी नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो चल रहा है, उसे यहां न पढ़ें। हमारे पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट है और हम जानते हैं कि 150 ग्राम का क्या मतलब होता है। दरअसल, कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि पोस्टमार्टम के दौरान 150 ग्राम सीमेन पाया गया था। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और बंगाल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के बीच भी कई बार तीखी बहस हुई। एक मौके पर एसजी ने कहा कि कृपया मत हंसिए, एक लड़की ने सबसे अमानवीय तरीके से अपनी जान गंवाई है। इस दौरान, उच्चतम न्यायालय ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में परास्नातक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को काम पर लौटने के लिए कहा। कोर्ट ने आश्वासन दिया कि काम पर लौटने के बाद उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जाएगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading