मिजोरम में विकास की नई शुरुआत: मोदी ने आइजोल पहुंचकर दिखाई तीन ट्रेनों को हरी झंडी

प्रधानमंत्री ने आइजोल से 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे, सड़क, शिक्षा, ऊर्जा और खेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी का यह दौरा मिजोरम में कनेक्टिविटी, शिक्षा, ऊर्जा और खेल के क्षेत्र में विकास की नई यात्रा की शुरुआत माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

  • सैरांग–दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) राजधानी एक्सप्रेस
  • सैरांग–गुवाहाटी एक्सप्रेस
  • सैरांग–कोलकाता एक्सप्रेस

आज का दिन मिजोरम के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने राज्य की बहुप्रतीक्षित बैराबी–सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। आज़ादी के 78 वर्षों और भारतीय रेलवे के 172 वर्षों के बाद पहली बार मिजोरम रेलवे से जुड़ गया है। इस लाइन के शुरू होने से मिजोरम के लोग पहली बार रेलगाड़ी की सीटी सुन रहे हैं। इन ट्रेनों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि असली विकास तभी संभव है जब बुनियादी ढांचा देश के सबसे दूरस्थ और सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुँचे। उनकी दृष्टि यह भी रही है कि हर राज्य की राजधानी को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाए।

रेलवे का नया अध्याय
• 8,070 करोड़ रुपये की लागत से बनी 51.38 किमी लंबी बैराबी–सैरांग रेल लाइन पूर्वोत्तर के सबसे कठिन इलाकों से होकर गुज़रती है।
• इसमें 48 सुरंगें (12 किमी से अधिक लंबाई) और 142 पुल बनाए गए हैं।
• पुल संख्या 196, जिसकी ऊँचाई 104 मीटर है, इस रूट का सबसे ऊँचा और भारतीय रेल का दूसरा सबसे ऊँचा पियर ब्रिज है।
• इस रेल मार्ग को आगे म्यांमार सीमा तक 223 किमी तक बढ़ाया जाएगा, जिससे कलादान प्रोजेक्ट को भी बढ़ावा मिलेगा।
• यह लाइन न केवल सुरक्षित, सस्ती और तेज़ यात्रा का विकल्प देगी, बल्कि खाद्यान्न, उर्वरक और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को भी सुगम बनाएगी।

सड़क संपर्क में सुधार
प्रधानमंत्री ने कई सड़क परियोजनाओं की नींव रखी, जिनमें शामिल हैं:
• आइजोल बाईपास रोड (45 किमी, 500 करोड़ रुपये, पीएम-डिवान योजना के तहत) – इससे शहर का जाम कम होगा और हवाईअड्डे व अन्य जिलों से जुड़ाव बेहतर होगा।
• थेंजावल–सियलसुक रोड (एनईएसआईडीएस योजना) – स्थानीय बागवानी किसानों को लाभ।
• खानकॉन–रोंगुरा रोड (सेरछिप जिला, एनईएसआईडीएस योजना) – किसानों को बाज़ार तक आसान पहुँच।
• चिमतुीपुई नदी पर पुल – यात्रा में दो घंटे की बचत और सीमा पार व्यापार को बढ़ावा।

खेल और ऊर्जा क्षेत्र
• तुइकुआल में खेलो इंडिया मल्टीपर्पज़ इंडोर हॉल की आधारशिला रखी गई, जो आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
• मुअलखांग (आइजोल) में 30 हजार मीट्रिक टन वार्षिक क्षमता वाला एलपीजी बॉटलिंग प्लांट स्थापित होगा, जिससे रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और स्थानीय रोज़गार भी बढ़ेगा।

शिक्षा क्षेत्र में पहल
• कवर्थाह (मामित जिला) में आवासीय विद्यालय (पएमजेवीके योजना के तहत) का उद्घाटन किया गया, जिससे 10,000 से अधिक छात्रों को लाभ मिलेगा।
• त्रांगनुआम में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल का उद्घाटन हुआ, जो आदिवासी युवाओं की शिक्षा को नई दिशा देगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading