यूपी: मृतक आश्रित कोटे से दो भाइयों ने 27 साल तक की पुलिस में नौकरी, एक बना इंस्पेक्टर, तो दूसरा एसीपी…

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 27 साल बाद एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। मृतक आश्रित कोटे के तहत दो सगे भाइयों ने नौकरी हासिल कर ली थी। अब दोनों को पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है।

मामला उस समय का है जब विभाग में तैनात पिता की मृत्यु के बाद बड़े भाई नागमेंद्र लांबा और छोटे भाई योगेंद्र लांबा दोनों की भर्ती मृतक आश्रित कोटे से कर दी गई। 27 साल बाद यह गड़बड़ी सामने आई है। भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने वाले एक बाबू की मौत हो चुकी है जबकि दूसरा सेवानिवृत्त हो चुका है। अब उनसे भी पूछताछ की जा सकती है। योगेंद्र लांबा की नियुक्ति में गड़बड़ी पाए जाने पर उन पर धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई और मुकदमा दर्ज होने की संभावना है। इस पूरे प्रकरण की शिकायत डीजी मुख्यालय में की गई थी। प्रारंभिक जांच डीसीपी यातायात अभिषेक अग्रवाल ने की। नवंबर 2024 में नागमेंद्र लांबा सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि योगेंद्र लांबा फिलहाल निरीक्षक के पद पर पुलिस लाइन में तैनात हैं। जांच शुरू होते ही वह कुछ समय तक ड्यूटी से गायब रहे, बाद में वापस लौट आए।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि नागमेंद्र लांबा 1986 में हल्द्वानी से भर्ती हुए थे, जो तब उत्तर प्रदेश का हिस्सा था, हालांकि अब उत्तराखंड में आता है। वहीं योगेंद्र लांबा ने 1997 में मृतक आश्रित कोटे से नौकरी प्राप्त की और मेरठ में तैनात हुए। उनकी भर्ती के दौरान परिवार से शपथपत्र लिया गया जिसमें लिखा था कि किसी को कोई आपत्ति नहीं है और यह पहली भर्ती है, जबकि इससे पहले नागमेंद्र की नियुक्ति हो चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया कराने वाले बाबुओं में से एक अब नहीं रहे और दूसरा रिटायर हो चुका है। उधर, योगेंद्र लांबा 27 साल की सेवा के दौरान दरोगा से निरीक्षक पद तक पदोन्नत हो चुके हैं।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने इस मामले की विभागीय जांच एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव को सौंपी है। प्रारंभिक जांच के बाद दोनों भाइयों को आरोपपत्र जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। बताया जा रहा है कि नागमेंद्र लांबा, जो एकाउंट विभाग में एसीपी थे, अपने छोटे भाई का वेतन जारी कराते थे और अन्य भत्ते भी दिलाते थे। अब जांच में इन तमाम पहलुओं की छानबीन होगी। वहीं शिकायतकर्ता ने अपना नाम और पता नहीं दिया है। आशंका है कि बड़े भाई को क्लीन चिट मिल सकती है, जबकि छोटे भाई की बर्खास्तगी तय मानी जा रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading