लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया, जब कार्गो स्कैनिंग के दौरान एक डिब्बे में नवजात शिशु का शव मिला। यह डिब्बा कोरियर के लिए लाया गया था। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ ने तुरंत कार्गो स्टाफ की मदद से संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन युवक नवजात शिशु के शव के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाया।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं कि नवजात का शव कोरियर डिब्बे में कैसे पहुंचा और इसके पीछे की मंशा क्या थी। एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नवजात का शव कार्गो में कैसे आया, इसे लेकर सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में संदिग्ध युवक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किसके निर्देश पर यह डिब्बा कोरियर करने आया था।
लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्गो स्कैनिंग में नवजात बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मचा






