स्वास्थ्य के लिए हानिकारक फिर भी डॉक्टर लिख रहे हैं एंटीबायोटिक दवाएं

भारत में हर साल लाखों मरीजों को दी जाती हैं ऐसी दवाएं,

70% डॉक्टरों ने बच्चों के वायरल दस्त में भी लिख दी एंटीबायोटिक

एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) का सबसे बड़ा कारण बन चुकी हैं एंटीबायोटिक दवायें

दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन में पाया गया कि भारत के कर्नाटक और बिहार के 253 कस्बों में इलाज कर रहे 2,282 प्राइवेट डॉक्टरों के प्रिस्क्रिप्शन का विश्लेषण करने पर 70% डॉक्टरों ने बच्चों के वायरल दस्त में भी एंटीबायोटिक लिख दी। जबकि राष्ट्रीय दिशानिर्देश साफ कहते हैं कि ऐसे मामलों में एंटीबायोटिक की सलाह नहीं दी जानी चाहिए। यही वजह है कि 21वीं सदी की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती “एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस” भारत में और गंभीर रूप ले रही है। हाल ही में साइंस एडवांसेज पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन ने स्थिति की गंभीरता को उजागर किया है।
शोध में सामने आया कि 62% डॉक्टर यह जानते हुए भी कि वायरल दस्त में एंटीबायोटिक नहीं देनी चाहिए, फिर भी उसे लिखते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि केवल जागरूकता से गलत प्रिस्क्रिप्शन में महज 6% की कमी आएगी, लेकिन यदि डॉक्टर वही करें जो वे पहले से जानते हैं (यानी एंटीबायोटिक न लिखें), तो यह गलत प्रिस्क्रिप्शन 30% तक घट सकते हैं। प्रोफेसर नीरज सूद के अनुसार भारत में हर साल 50 करोड़ से अधिक एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री होती है, जिससे यह एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) का सबसे बड़ा कारण बन चुका है। यह समस्या पहले से ही दुनिया भर में हर साल लगभग 50 लाख मौतों की वजह बन रही है। साथ ही, भारत में बच्चों में दस्त एक प्रमुख घातक बीमारी भी है। ऐसे में अध्ययन बताता है कि केवल ज्ञान बढ़ाने से नहीं, बल्कि डॉक्टरों के व्यवहार में बदलाव लाने वाले हस्तक्षेप जरूरी हैं।

डॉक्टरों की धारणा निकली बड़ी वजह
विश्लेषण में यह भी सामने आया कि समस्या की जड़ डॉक्टरों की सोच है। कई मामलों में पाया गया कि जब मरीज ने एंटीबायोटिक की बजाय ओआरएस मांगा, तो गलत प्रिस्क्रिप्शन करीब 17% घट गए। यानी, यदि डॉक्टरों को यह संदेश मिल जाए कि मरीज एंटीबायोटिक नहीं चाहते, तो वे भी अपना रवैया बदल सकते हैं। दिलचस्प बात यह भी रही कि दवा बेचने से आर्थिक लाभ न होने पर भी डॉक्टर एंटीबायोटिक लिखते रहे। यहां तक कि जिन डॉक्टरों को मुफ्त ओआरएस पहले से उपलब्ध कराया गया था, उनके प्रिस्क्रिप्शन पैटर्न में भी कोई खास बदलाव नहीं आया। इससे साफ है कि समस्या का समाधान केवल ट्रेनिंग या जागरूकता से नहीं होगा। डॉक्टरों की गलतफहमी दूर करनी होगी कि हर मरीज एंटीबायोटिक चाहता है। अगर यह धारणा बदल दी जाए तो बच्चों में बेवजह हो रही एंटीबायोटिक खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading