अमेरिका ने होर्मुज के करीब 5000 पाउंड का भारी बम गिराया, ईरान पर हमले तेज

पश्चिम एशिया में हालात लगातार तनावपूर्ण

पश्चिम एशिया में हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान पर हमले तेज कर दिए गए हैं, जबकि जवाबी कार्रवाई में तेहरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों व दूतावासों को निशाना बना रहा है। बुधवार तड़के अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए। अमेरिकी सेना के मुताबिक, इन हमलों में करीब 5,000 पाउंड (लगभग 2267 किलोग्राम) वजनी डीप पेनेट्रेटर बमों का इस्तेमाल हुआ। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के तटीय इलाकों में स्थित अत्यधिक सुरक्षित मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया गया। सेना के अनुसार, इन ठिकानों पर तैनात एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात के लिए खतरा बन रही थीं, इसलिए यह कार्रवाई की गई। इस बीच, ईरान ने इस्राइल के मध्य क्षेत्र में बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। इस्राइल की आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम के अनुसार, रमत गन शहर में एक पुरुष और एक महिला की छर्रे लगने से मौत हो गई। वहीं, तेल अवीव के उत्तर में स्थित बेनी ब्राक में मिसाइल के टुकड़े गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ। दूसरी ओर, संयुक्त अरब अमीरात में भी ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों की पुष्टि हुई है।

अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले तेज
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में वायु रक्षा प्रणाली ने बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट किया, जबकि लड़ाकू विमानों ने ईरानी ड्रोन मार गिराए। राष्ट्रीय आपातकालीन प्राधिकरण ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। पूरे देश में सायरन गूंजते रहे, जिन्हें सफल इंटरसेप्शन का परिणाम बताया गया। बहरीन के गृह मंत्रालय ने भी सायरन बजने की पुष्टि करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा। कुवैत में भी सेना ने बताया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों को निष्क्रिय कर रही है और धमाकों की आवाजें इन्हीं कार्रवाईयों का परिणाम हैं।

ईरान के दो शीर्ष अधिकारियों की मौत
इस्राइल ने भी ईरान पर अपने हवाई हमले जारी रखे हैं। हालिया हमलों में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी के मारे जाने की खबर है। साथ ही, इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर भी भारी बमबारी की है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इन मौतों को ईरान के लिए बड़ा झटका बताया और आगे भी कार्रवाई जारी रहने के संकेत दिए। ईरान ने भी अपने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की मौत की पुष्टि कर दी है। सरकारी मीडिया के अनुसार, ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं जब देश गंभीर सैन्य संकट का सामना कर रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमले ईरान के लिए हाल के दशकों की सबसे बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

इसी बीच, इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि इससे ईरानी नागरिकों की सुरक्षा मजबूत होगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लारीजानी पर अमेरिका ने इनाम घोषित किया था, लेकिन यह काम बिना किसी कीमत के कर दिया गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading