एमपी: इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में आग लगी; 8 लोगों की मौत

आग लगने से घर में रखे गैस के 4 सिलेंडर फटे, इलाके में जोरदार धमाका

इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में आठ लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुगलिया परिवार के मकान के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलते हुए घर के अंदर पहुंच गई और वहां रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद घर में रखे चार गैस सिलेंडर एक के बाद एक फट गए, जिससे जोरदार धमाके हुए और पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट इतना भीषण था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के समय घर में पारिवारिक कार्यक्रम के चलते कई रिश्तेदार मौजूद थे, जिससे जनहानि अधिक हो गई। अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के अनुसार, तिलक नगर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 4 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। तीन मंजिला मकान से प्रारंभिक कार्रवाई में तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे, जो आग के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से नहीं खुल सके। इससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई और दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू करना पड़ा। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि गैस सिलेंडरों में हुए विस्फोट ने हादसे को और भी भयावह बना दिया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading