मध्य प्रदेश के श्योपुर में 56 मदरसों की मान्यता समाप्त, हिंदू बच्चों के नाम ली जा रही थी सरकारी मदद

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सख्ती के बाद उजागर हुआ फर्जीवाड़ा, मप्र के 1505 मदरसों में 9427 हिंदू बच्चे ले रहे तालीम
मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड ने 56 मदरसों की मान्यता समाप्त कर दी। यह कार्रवाई करीब डेढ़ महीने बाद मंगलवार को श्योपुर में जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने प्रदेश के सभी जिलों में संचालित मदरसों के भौतिक सत्यापन की जांच में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश के मदरसों में हिंदू बच्चों को इस्लाम की तालीम दिए जाने के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने मुख्य सचिव वीरा राणा को दिल्ली तलब किया तो इसके करीब डेढ़ महीने बाद मंगलवार को श्योपुर में जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड ने 56 मदरसों की मान्यता समाप्त कर दी। इन मदरसों में हिंदू बच्चों के नाम सरकारी मदद ली जा रही थी।
हिंदू छात्र-छात्राओं के नाम पर भी सरकारी सहायता ली जा रही थी
स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने प्रदेश के सभी जिलों में संचालित मदरसों के भौतिक सत्यापन की जांच में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। श्योपुर जिला शिक्षा अधिकारी की जांच में यह सामने आया कि मदरसों में ऐसे हिंदू छात्र-छात्राओं के नाम पर भी सरकारी सहायता ली जा रही थी, जिनकी शिक्षा पूरी हो चुकी है या वह नौकरी कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ नामों में मानव गोयल का नाम मदरसा में लिखा मिला, लेकिन वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। प्रिया मित्तल डॉक्टर हैं, पर उनके नाम पर सरकारी खाद्यान्न लिया जा रहा था। ज्योत्सना गोयल भी डॉक्टर बन गईं, लेकिन उनका नाम भी शामिल है। मदरसों में कई ऐसे छात्र हैं, जिनका नाम वर्ष 2004 में दर्ज था, फिर 2018 और 2023 में भी उसी छात्र का नाम शामिल कर लिया गया।
मप्र के 1505 मदरसों में 9427 हिंदू बच्चे ले रहे तालीम
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के कुल 1505 मदरसों में 9427 हिंदू बच्चे तालीम ले रहे हैं। इनमें सर्वाधिक मुरैना के 68 मदरसों में 2068, भिंड के 78 मदरसों में 1812 और रीवा के 111 मदरसों में 1426 हिंदू बच्चे तालीम ले रहे हैं। जानकारी सामने आने के बाद आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। अब मिशनरी आश्रमों और एनजीओ की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading