एमपी: सीबीआई करेगी त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच, सरकार ने की सिफ़ारिश

भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत प्रकरण में अब जांच की दिशा बदलती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट रूप से मामले को सीबीआई को हस्तांतरित करने की सिफारिश की गई है, जिससे अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि जांच जल्द ही केंद्रीय एजेंसी के हाथों में होगी।

दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम में उस समय नया मोड़ आया जब मृतका त्विषा शर्मा के परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। परिजनों ने स्थानीय जांच पर सवाल उठाते हुए मामले को किसी बाहरी एजेंसी को सौंपने की अपील की थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इसी क्रम में अब गृह विभाग की अधिसूचना सामने आई है, जिसने सीबीआई जांच का रास्ता साफ कर दिया है। सरकार की ओर से सीबीआई को इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं अपराध की प्रकृति, साक्ष्यों का विश्लेषण, संभावित दुष्प्रेरण (एबेटमेंट) और अन्य संदिग्ध परिस्थितियों की गहन जांच करने की अनुमति भी दे दी गई है। माना जा रहा है कि सीबीआई अब इस केस की नए सिरे से पड़ताल करेगी, जिससे अब तक सामने नहीं आए तथ्यों के उजागर होने की संभावना है। इस निर्णय से पीड़ित परिवार की निष्पक्ष न्याय की उम्मीदें भी और प्रबल हुई हैं।

गौरतलब है कि 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र स्थित बाग मुगलिया एक्सटेंशन में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की बहू त्विषा शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया गया था, लेकिन मृतका के परिजनों ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे दहेज हत्या करार दिया और कई गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में पुलिस ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वर्तमान में गिरिबाला सिंह जमानत पर रिहा हैं, जबकि उनके बेटे समर्थ सिंह को फरार बताया जा रहा है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। त्विषा शर्मा के परिजन शुरू से ही इस मामले की जांच राज्य से बाहर की किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग कर रहे थे। उन्होंने पोस्टमार्टम दिल्ली स्थित एम्स में कराने की भी मांग उठाई थी, ताकि जांच की निष्पक्षता पर कोई सवाल न उठे। अब जब राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है, तो यह उम्मीद की जा रही है कि मामले में निष्पक्ष जांच के साथ-साथ कई अहम खुलासे भी सामने आ सकते हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading