ललित मोदी ने शशि थरूर पर छापे की धमकी देने गंभीर आरोप लगाया

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने एक बार फिर 2010 के चर्चित कोच्चि आईपीएल विवाद को लेकर बड़ा और सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे सुनंदा पुष्कर की हिस्सेदारी को लेकर सवाल न उठाने के लिए दबाव बनाया गया था। यहां तक कि उन्हें छापेमारी करवाने की धमकी भी दी गई थी। एक इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा कि जब उन्होंने कोच्चि आईपीएल फ्रेंचाइजी में सुनंदा पुष्कर की हिस्सेदारी को लेकर सवाल उठाए, तब शशि थरूर का उन्हें फोन आया। मोदी के अनुसार, थरूर ने उनसे कहा कि वे इस मुद्दे को न उठाएं क्योंकि सुनंदा उनकी करीबी हैं। मोदी का दावा है कि जब उन्होंने इस पर कारण पूछा, तो उन्हें सीधे तौर पर चेतावनी दी गई कि अगर उन्होंने यह मामला आगे बढ़ाया तो उनके यहां अगले ही दिन छापा पड़ सकता है। इस पर मोदी ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि वे किसी भी तरह के दबाव में आने वाले नहीं हैं।

फ्रेंचाइजी समझौते पर हस्ताक्षर से इनकार
ललित मोदी ने बताया कि बेंगलुरु में हुई एक अहम बैठक के दौरान उन्होंने कोच्चि फ्रेंचाइजी के समझौते पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि जब तक सभी शेयरधारकों की पूरी जानकारी और हिस्सेदारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी, तब तक वह आगे नहीं बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय उन्हें सुनंदा पुष्कर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और जब उन्होंने उनके बारे में पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मोदी के अनुसार, सबसे बड़ा संदेह उन्हें तब हुआ जब यह सामने आया कि सुनंदा पुष्कर को बिना किसी स्पष्ट वित्तीय योगदान के लगभग 25 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जा रही थी। उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब बाकी निवेशक पूरी लागत वहन कर रहे थे, तब एक व्यक्ति को इतनी बड़ी हिस्सेदारी मुफ्त में देना समझ से परे था। उनका मानना था कि यह मॉडल टिकाऊ नहीं है और आगे चलकर इसमें समस्या आएगी जो बाद में सही भी साबित हुआ।

कोच्चि टीम को शामिल कराने का आरोप
ललित मोदी ने यह भी दावा किया कि उस समय केरल में आईपीएल स्तर का उपयुक्त स्टेडियम तक उपलब्ध नहीं था, फिर भी शशि थरूर लगातार कोच्चि टीम को लीग में शामिल कराने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने कहा कि थरूर उनके संपर्क में रहते थे और कई बार व्यक्तिगत रूप से भी इस मुद्दे पर बातचीत करते थे। कोच्चि टस्कर्स केरल टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग में सिर्फ 2011 का एक सीजन खेला। प्रदर्शन भी औसत रहा और टीम अंक तालिका में नीचे रही। बाद में बीसीसीआई ने अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए इस फ्रेंचाइजी को समाप्त कर दिया। गौरतलब है कि 2010 में सुनंदा पुष्कर की हिस्सेदारी को लेकर उठे विवाद के बाद शशि थरूर को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि, ललित मोदी द्वारा लगाए गए इन नए आरोपों पर फिलहाल शशि थरूर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह मामला एक बार फिर पुराने विवादों को सुर्खियों में ले आया है और राजनीतिक व खेल जगत में नई बहस को जन्म दे सकता है। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि इन आरोपों पर आगे क्या प्रतिक्रिया और कार्रवाई होती है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading