87% से ज्यादा वोट हासिल कर पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बनेंगे पुतिन

रूस में राष्ट्रपति चुनाव खत्म हो गया है और अब नतीजे भी सामने आ चुके हैं। व्लादिमीर पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। मतदान सर्वेक्षकों के पोल के मुताबिक, पुतिन ने 87% से ज्यादा वोट हासिल किए हैं। युद्धग्रस्त देश में हुए चुनाव पर दुनियाभर की नजरें टिकी थीं। नतीजों की घोषणा होने के बाद पुतिन ने अपने पहले संबोधन में कहा कि रूस और अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन में अगर संघर्ष हुआ तो इसका मतलब ये है कि यह दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से महज एक कदम दूर होगी।

व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति चुनाव में एक रिकॉर्ड जीत हासिल की। इस जीत से सत्ता पर उनकी पहले से ही मजबूत पकड़ मजबूत हो गई। देश में जनमत संग्रह के जरिए तीन दिन तक मतदान की प्रक्रिया चली। एग्जिट पोल के मुताबिक, पुतिन ने 87.8% वोट हासिल किए। यह रूस के सोवियत इतिहास के बाद का सबसे बड़ा परिणाम है। नतीजों के अनुसार, कम्युनिस्ट उम्मीदवार निकोलाई खारितोनोव दूसरे स्थान पर रहे। निकोलाई को महज 4% वोट ही मिले। वहीं नवागंतुक व्लादिस्लाव दावानकोव तीसरे और लियोनिद स्लतस्की चौथे स्थान पर रहे।

करीब दो साल पहले 24 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच घातक युद्ध शुरू हुआ था। तीन दिवसीय चुनाव पर युद्ध की तलवार लटक रही है। रूस का दावा है कि यूक्रेन ने रूस में तेल रिफाइनरियों पर बार-बार हमला किया, रूसी क्षेत्रों पर गोलाबारी की और रूसी सीमाओं को भेदने की कोशिश की।चुनाव अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रव्यापी मतदान 74.22% था। यह आंकड़ा 2018 के 67.5% के मतदान से भी ज्यादा था। यह चुनाव हजारों पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों की कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया। रूस में चुनाव के लिए 11.4 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे। रॉयटर्स के मुताबिक मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग और येकातेरिनबर्ग में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं, विशेष रूप से युवा लोगों की कतारें थीं। पिछले दो दिनों में विरोध की घटनाएं भी हुईं। कई जगह मतदान केंद्रों में आग लगा दी गई या मतपेटियों में हरा रंग डाल दिया गया। विरोधियों ने खराब हुए मतपत्रों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पोस्ट कीं। समूह ओवीडी-इन्फो के अनुसार, पूरे रूस में रविवार को कम से कम 74 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इस जीत के साथ पुतिन राष्ट्रपति के रूप में एक और पारी खलने के लिए तैयार हैं। 71 वर्षीय पुतिन छह साल के नए कार्यकाल पूरा करने पर जोसेफ स्टालिन को पीछे छोड़ देंगे। वह 200 से अधिक वर्षों तक रूस के सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति रहने वाले नेता बन जाएंगे। लेफ्टिनेंट कर्नल रह चुके पुतिन पहली बार 1999 में सत्ता में आए थे। जीत के बाद पुतिन ने मॉस्को में अपने समर्थकों के बीच एक विजयी भाषण दिया। उन्होंने समर्थकों से कहा कि वह यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान से जुड़े कार्यों को हल करने को प्राथमिकता देंगे और रूसी सेना को मजबूत करेंगे। पुतिन ने कहा, ‘हमारे सामने कई काम हैं। हमें डराने वाला और हमें दबाने वाला इतिहास में कोई भी कभी सफल नहीं हुआ है। वे अब भी सफल नहीं हुए हैं और वे भविष्य में भी कभी सफल नहीं होंगे।’ पुतिन ने संवाददाताओं से कहा कि वह रूस के चुनाव को लोकतांत्रिक मानते हैं और कहा कि उनके खिलाफ नवलनी-प्रेरित विरोध का चुनाव के नतीजे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

रूस में संपन्न हुए चुनाव पर दुनियाभर की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। पश्चिमी देशों ने चुनावों की आलोचना की है। रूस के साथ युद्ध लड़ रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि पुतिन हमेशा के लिए शासन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘चुनाव की कोई वैधता नहीं है और न ही हो सकती है।’
अमेरिका ने चुनाव को लेकर कहा कि ये स्पष्ट रूप से न तो स्वतंत्र और न ही निष्पक्ष थे। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, ‘चुनाव स्पष्ट रूप से स्वतंत्र या निष्पक्ष नहीं हैं पुतिन ने राजनीतिक विरोधियों को कैद किया और दूसरों को उनके खिलाफ लड़ने से रोका।’
जर्मनी ने भी रूस में चुनाव को स्वतंत्र है और निष्पक्ष मानने से इनकार किया है और कहा कि परिणाम किसी को भी आश्चर्यचकित नहीं करेगा। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि पुतिन का शासन सेंसरशिप, दमन और हिंसा पर निर्भर है। यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों में चुनाव अमान्य और अंतरराष्ट्रीय कानून का एक और उल्लंघन है।पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति चुने जाने पर पुतिन को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, ‘आगामी वर्षों में भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।’
रूसी चुनावों पर पुतिन का समर्थन करते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन की जीत उनके लिए लोगों के समर्थन को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि चीन, रूस के साथ आगे करीबी रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए तैयार है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading