सिद्धार्थ की ‘योद्धा’ का नहीं चला जादू, ‘बस्तर’ का हाल हुआ बेहाल

इन दिनों सिनेमाघरों में एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। ये सभी फिल्में दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रही हैं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने में लगी हुई है। हाल ही में सिनेमाघरों में ‘योद्धा’ और ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ इन दो फिल्मों ने दस्तक दी है। वहीं, अजय देवगन-आर माधवन स्टारर ‘शैतान’ और यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ पहले से ही दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। इन सभी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। तो आइए जानते हैं सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का क्या हाल रहा…

‘योद्धा’
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी स्टारर ‘योद्धा’ ने 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने 4.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसके बाद फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। रविवार यानी तीसर दिन फिल्म ने सात करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरवाट देखने को मिला। ‘योद्धा’ ने चौथे दिन 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 19.00 करोड़ रुपये हो गया ह

बस्तर द नक्सल स्टोरी
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी बहुचर्चित फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ भी रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने ‘योद्धा’ के साथ यानी 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित इस फिल्म में अदा शर्मा और इंदिरा तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। इस मूवी ने टिकट विंडो पर 40 लाख रुपये की ओपनिंग ली। ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ रविवार को 90 लाख का कारोबार किया। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 24 लाख रुपये की कमाई की। इसी के साथ कुल कारोबार 2.24 करोड़ रुपये ही हो पाया है।

शैतान
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ की कहानी काले जादू के इर्द-गिर्द घूमती है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म के कलेक्शन में लगातार उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वहीं, फिल्म ने 11वें दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की। अब इसका कुल कलेक्शन 106.05 करोड़ रुपये है।

आर्टिकल 370
आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी ‘आर्टिकल 370’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरा है। यामी गौतम अभिनीत यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई है। फिल्म ने रविवार को 1.60 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने 25वें दिन 40 लाख रुपये की कमाई की, अब इसका टोटल 72.80 करोड़ रुपये है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading