G7: शिखर सम्मेलन की फैमिली फोटो में मंच पर नजर आए मोदी

दुनिया भर के नेताओं ने शुक्रवार रात जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच राष्ट्र सत्र में एक फैमिली तस्वीर खिंचवाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते ही यह चर्चाओं में घिर गई।
जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिडिसि एयरपोर्ट से भारत के लिए रवाना हो गए। इटली में उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पोप फ्रांसिस सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात काफी चर्चा में रही। हालांकि, इन सबके अलावा इस सम्मेलन की एक फैमिली फोटो काफी चर्चाओं में आ गई है, जिससे साफ जाहिर होता है कि जी7 का सदस्य न होते हुए भी भारत का दबदबा कायम है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में पहुंचे। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत ने जी7 शिखर सम्मेलन में ‘आउटरीच राष्ट्र’ के रूप में भाग लिया। दुनिया भर के नेताओं ने शुक्रवार रात जी-7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच राष्ट्र’ सत्र में एक फैमिली तस्वीर खिंचवाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा ‘इटली में जी7 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं के साथ।’
इसलिए चर्चाओं में आई तस्वीर
पीएम मोदी के तस्वीर साझा करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं। इस तस्वीर में पीएम मोदी मंच पर बीचोंबीच खड़े हुए दिखाई दिए, जबकि इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी खुद नीचे वाली लाइन में खड़ी थीं। यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी नीचे खड़े हुए नजर आए। उनके साथ अन्य देशों के प्रमुख भी दाएं-बाएं खड़े दिखे।
सोशल मीडिया पर वायरल
तस्वीर पर प्रतिक्रियाएं देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘खूबसूरत मोदी जी, आपकी आज यह तस्वीर देख कर प्रत्येक भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। वास्तव में 140 करोड़ भारतवासियों ने एक नायाब हीरा चुना है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भारत बिना सदस्य बने जी-7 देशों में शामिल हो गया है और दुनिया के सबसे बड़े समूह के बीच में है। यह एक गौरव का पल है।’ एक और यूजर ने कहा, ‘विश्व गुरु भारत’। वहीं अनूप नाम के एक यूजर ने कहा कि जलने वाले और जलेंगे इस फोटो को देखकर। एक यूजर ने लिखा, ‘इस तस्वीर में हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी की जगह पर गौर फ़रमाइए। ये दुनिया में भारत की स्थिति को दर्शाता है केंद्र बिंदु है भारत। तू मान या मत मान इंडिया गठबंधन पर हकीकत यही है।’

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading