मेटा एआई का इस्तेमाल आप फीड, चैट के अलावा कई सारे एप्स में कर सकते हैं। इसकी मदद से आप कंटेंट भी बना सकते हैं। इसके अलावा गणित के सवाल भी इससे पूछ सकते हैं। मेटा एआई का सीधा मुकाबला गूगल जेमिनी और ओपनएआई के चैटजीपीटी से है।
मेटा ने अपने एआई टूल मेटा एआई को भारत में भी लॉन्च कर दिया है। इससे पहले यह टूल अमेरिका जैसे कई देशों में लाइव था। मेटा एआई भी ओपनएआई के चैटटूल चैटजीपीटी की तरह ही है। मेटा एआई से आप तमाम तरह के सवाल पूछ सकते हैं। इसके अलावा आप इससे एआई इमेज भी बनवा सकते हैं। मेटा एआई का सपोर्ट फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और meta.ai के लिए भी जारी किया गया है। मेटा एआई को Meta Llama 3 के सपोर्ट के साथ बनाया गया है जो कि मेटा का सबसे एडवांस लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) है। मेटा एआई का इस्तेमाल आप फीड, चैट के अलावा कई सारे एप्स में कर सकते हैं। इसकी मदद से आप कंटेंट भी बना सकते हैं। इसके अलावा गणित के सवाल भी इससे पूछ सकते हैं।
यदि आप कंप्यूटर से इसे एक्सेस करना चाहते हैं तो आपको meta.ai पर जाना होगा और उसके बाद फेसबुक आईडी से लॉगिन करना होगा। फिलहाल केवल मेटा एआई का इस्तेमाल फेसबुक यूजर ही कर सकते हैं। मेटा एआई का सीधा मुकाबला गूगल जेमिनी और ओपनएआई के चैटजीपीटी से है।
कंपनी ने लॉगिन के लिए फेसबुक के अलावा कोई ऑप्शन नहीं दिया है। हालांकि हमने जब इस्तेमाल करने की कोशिश की तो हमें मैसेज मिला तो मेटा एआई फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। मेटा एआई के भारत में लॉन्च होने की जानकारी कंपनी ने प्रेस रिलीज के जरिए दी है।





