क्या डिप्टी सीएम केशव-ब्रजेश सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक क्यों मुख्यमंत्री से नाराज हैं,इसको लेकर मीडिया से लेकर राजनैतिक गलियारों में अलग-अलग थ्योरी चल रही है,इसी में एक थ्योरी यह भी है कि दोनों डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपने प्रति रवैये से नाराज बताये जा रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य की तो नाराजगी सार्वजनिक हो ही चुकी है,अब ब्रजेश पाठक के नाराज होने की भी अटकलें लगने लगी हैं। दावा किया गया है कि योगी बाबा से नाराज ब्रजेश पाठक भी अब केशव मौर्य की राह चल सकते हैं। दरअसल,लोकसभा चुनाव के समय केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से तीनों ही नेताओं सीएम योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के बीच जिम्मेदारी और निगरानी के लिहाज से 25-25-25 जिलों का बंटवारा किया गया था। मनमाफिक परिणाम नहीं आने के बाद अब योगी आदित्यनाथ द्वारा हार की समीक्षा की जा रही हैं। सीएम योगी अब तक कुल 11 मंडलों की समीक्षा बैठक कर चुके हैं। मगर इन बैठकों में दोनों ही डिप्टी सीएम को नहीं बुलाया गया, जबकि उन बैठकों में इन जिलों की विधानसभा भी शामिल थी जिनके प्रभार इन दोनों डिप्टी सीएम के पास हैं।
यह बात न तो केशव प्रसाद मौर्य को अच्छी लगी न ही ब्रजेश पाठक को पंसद आई,लेकिन दोनों नेता मौके का इंतजार करते रहे। इसी बीच योगी द्वारा केशव और ब्रजेश को उनके मंडल के अन्य विधायकों के साथ बैठक में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। दोनों ही डिप्टी सीएम को यह उचित नहीं लगा। यही वजह है कि दोनों ही डिप्टी सीएम सीएम योगी की इन बैठकों में शामिल नहीं हुए।इसी के साथ तीनों नेताओं के बीच रार साफ नजर आने लगी है। कुल मिलाकर काफी हद तक तीनों नेताओं के बीच मतभेद की वजह सम्मान से अधिक जुड़ी नजर आ रही है।
अजय कुमार,लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading