4 साल पहले आज ही के दिन रखी गयी थी, राम मंदिर की आधारशिला

आज 5 अगस्त है. आज के दिन ही भारतीय इतिहास में दो स्वर्णिम अध्याय जोड़े गए थे. आज के दिन ही पीएम मोदी ने अयोध्या में विधि-विधान से राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी. इसके अलावा आज के दिन ही साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को भी हटाया गया था.
पीएम नरेंद्र मोदी ने 4 साल पहले आज की ही तारीख में राम मंदिर की आधारशिला रखी थी. तब से लेकर अब तक लगातार राम मंदिर का निर्माण जारी है. इस अवधि में रामजन्मभूमि से लेकर पूरी अयोध्या की तस्वीर बदल चुकी है. अब राम मंदिर का निर्माण अंतिम दौर में है. अगले 5 महीने में मंदिर का शिखर भी बनकर तैयार हो जाएगा. इस पर भगवा ध्वज भी फहराने लगेगा. आज का दिन अहम होने के कारण रामलला आज भक्तों को दिव्य दर्शन देंगे.
साल 2020 में पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर निर्माण की आधारशिल रखी थी. यह तारीख रामनगरी के लिए बेहद अहम मानी जाती है. यहां के साधु-संत इस दिन को धार्मिक मुक्ति के रूप मनाते हैं. 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर को आम भक्तों के लिए खोल दिया गया. इस समय रोजाना लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.
राम मंदिर निर्माण का कार्य लगभग 80 प्रतिशत तक पूरा हो गया है. भूतल के बाद प्रथम तल और अब द्वितीय तल का निर्माण हो रहा है. यहां 161 फीट ऊंचाई वाले मंदिर के शिखर का निर्माण किया जाएगा. यह कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. हालांकि इसमें कुछ महीने की देरी होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है.
मंदिर की सुरक्षा और दिव्यता के लिए 800 मीटर की परिधि में परकोटे का निर्माण किया जा रहा है. श्री राम जन्मभूमि परिसर में भगवान लक्ष्मण के शेषवतार और सप्त मंडपम का भी निर्माण कराया जा रहा है. रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि आज का दिन अयोध्या के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है. इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया था.
इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. यह दिन अयोध्या के लिए स्वार्णिम दिन है. आज रामलला का विशेष श्रृंगार किया जाएगा. दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में दिव्य आरती का आयोजन कर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा. इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रभु के अलौकिक दर्शन प्राप्त होंगे. विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि 5 अगस्त की तारीख 500 वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष का नतीजा था. इसके बाद रामलला अपने जन्म स्थान पर विराजमान हुए. इस दिन को हम लोग एक धार्मिक मुक्ति दिवस के रूप में मना रहे हैं. वहीं दूसरी ओर आज ही के दिन साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को भी हटाया गया था. ऐसे में आज का दिन काफी खास है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading