धर्म के क्षेत्र में अलंकार को बड़ा पद देंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बातचीत का वीडियो वायरल

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री और ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह बातचीत फोन पर हुई थी, जिसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अलंकार अग्निहोत्री को धर्म के क्षेत्र में एक बड़ा दायित्व संभालने का प्रस्ताव दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि माघ मेले में अपने शिविर से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अलंकार अग्निहोत्री से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान शंकराचार्य ने कहा कि सरकार द्वारा दिया गया पद छोड़ने के बावजूद उन्हें धर्म के क्षेत्र में उससे भी बड़ा पद देने का प्रस्ताव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर यह दुखद है कि कड़ी मेहनत से प्राप्त सरकारी पद एक झटके में छूट गया, वहीं दूसरी ओर सनातन धर्म के प्रति अलंकार अग्निहोत्री की गहन निष्ठा ने समाज को गौरवान्वित किया है। शंकराचार्य ने कहा कि ऐसे निष्ठावान और साहसी लोगों की सनातन धर्म को आवश्यकता है और वे चाहते हैं कि अलंकार अग्निहोत्री धर्म सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएं। इस पर अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य का आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र आशीर्वाद लेने और मिलने की बात कही।

गौरतलब है कि पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में सरकारी नीतियों, विशेष रूप से नए यूजीसी नियमों और प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं उनके शिष्यों के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर गहरा विरोध दर्ज कराया है। अपने इस्तीफा पत्र में वर्ष 2019 बैच के अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने स्वयं को उत्तर प्रदेश सिविल सेवा का राजपत्रित अधिकारी बताते हुए राज्यपाल को संबोधित किया। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने का उल्लेख किया और प्रयागराज की घटना को गंभीर व चिंताजनक बताया। पत्र में आरोप लगाया गया कि माघ मेले के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा ब्राह्मणों, बटुकों और साधु-संतों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई, जिससे उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक मर्यादा को ठेस पहुंची।

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उक्त घटनाक्रम से यह प्रतीत होता है कि स्थानीय प्रशासन और वर्तमान सरकार ब्राह्मण विरोधी सोच के साथ कार्य कर रही है और साधु-संतों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्रकरण एक सामान्य ब्राह्मण की आत्मा को झकझोर देते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अलंकार अग्निहोत्री की एक तस्वीर भी वायरल हुई है, जिसमें वह पोस्टर लेकर खड़े नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है- “#UGC_RollBack, काला कानून वापस लो। शंकराचार्य और संतों का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा।” सोमवार शाम को अलंकार अग्निहोत्री जिलाधिकारी आवास भी पहुंचे, जहां वह करीब एक घंटे तक रुके। बाहर निकलने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे यह मामला और भी चर्चा में आ गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading