राजस्थान: इस बार भी शिक्षकों के तबादले नहीं, 85000 से अधिक शिक्षकों को फिर लगा झटका

राजस्थान में 10 जनवरी तक तबादले होंगे लेकिन शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों को इंतजार करना होगा। राज्य के 85 हजार से अधिक शिक्षक अगस्त 2021 से अपने घर जाने का इंतजार कर रहे हैं।

बीकानेर: राजस्थान में 10 जनवरी तक तबादले किए जाएंगे, लेकिन शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों को अभी और इंतजार करना होगा। राज्य के 85,000 से अधिक शिक्षक अगस्त 2021 से अपने गृह जिले में स्थानांतरण का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, शिक्षकों को स्थानांतरण में छूट न देने पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने नाराजगी जाहिर की है।
राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग (अनुभाग-1) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगे पूर्ण प्रतिबंध को 1 जनवरी से 10 जनवरी तक हटा दिया गया है, लेकिन यह छूट स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, कॉलेज शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग पर लागू नहीं होगी। यह आदेश राज्य के निगमों, मंडलों, बोर्ड और स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी प्रभावी रहेगा। हालांकि, इस बार स्कूल शिक्षा विभाग में तबादले नहीं किए जाएंगे। इससे परिवार से दूर रहने वाले शिक्षकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। सत्ता परिवर्तन के बाद भी प्रदेश के 85,000 से अधिक तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पिछली सरकार ने पांच साल नीतियां बनाने में निकाल दिए और मौजूदा सरकार भी शिक्षकों को भ्रमित करने वाले दावे कर रही है।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस नीति को भेदभावपूर्ण बताया है। संघ के अन्य पदाधिकारियों, ओमप्रकाश बिश्नोई और रवि आचार्य ने कहा कि शिक्षा विभाग को स्थानांतरण से बाहर रखना शिक्षकों के साथ भेदभाव है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा विभाग के प्रति सरकार का रवैया लगातार उपेक्षापूर्ण रहा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा ने कहा कि सबसे बड़ा विभाग होने के बावजूद शिक्षकों की अनदेखी हो रही है।
तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने अगस्त 2021 में किया था आवेदन
अगस्त 2021 में शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से तृतीय श्रेणी शिक्षकों से स्थानांतरण के लिए आवेदन मांगे गए थे। करीब 85,000 शिक्षकों ने अपने गृह जिले में स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। हालांकि, अब तक इन तबादलों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। पिछली सरकार ने तबादला नीति का मसौदा मुख्य सचिव को भेजने और बाद में मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का दावा किया था, लेकिन परिणाम शून्य रहा। वर्तमान में राज्य में करीब सवा दो लाख तृतीय श्रेणी शिक्षक और समकक्ष शिक्षक कार्यरत हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading