नए साल के अवसर पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ राजस्थान के प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन किए।
नए साल के मौके पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता के साथ राजस्थान के प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन किए, पूजा अर्चना की और मन्नत का नारियल बांधते हुए परिवार और देश की समृद्धि की कामना की। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे अरविंद केजरीवाल सालासर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिपूर्वक पूजा की और मंदिर के पुजारी ने बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया। केजरीवाल ने बालाजी महाराज से आशीर्वाद लिया और अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
मंदिर से बाहर आते ही हजारों लोगों की भीड़ ने अरविंद केजरीवाल को घेर लिया और मोदी-मोदी के नारे लगाए, जिससे उनका राजनीतिक दृष्टिकोण जाहिर हुआ। हालांकि, अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी ने इस स्थिति को शालीनता और मुस्कान के साथ संभाला। उन्होंने हाथ जोड़कर भीड़ का अभिवादन किया और शांति से अपने काफिले की ओर बढ़ गए। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है, फिर भी भीड़ उनके काफिले के पास पहुंच गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित किया, ताकि वे सुरक्षित रूप से मंदिर परिसर से बाहर निकल सकें। पूजा के बाद अरविंद केजरीवाल ने सालासर में रात बिताई।






