राजस्थान: आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

राजस्थान में आईएसआई के लिए जासूसी के एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं मुहैया कराने का आरोप है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से आईएसआई के संपर्क में रहकर भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था।
राजस्थान इंटेलिजेंस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान झबराराम पुत्र भानाराम (28 वर्ष), निवासी गांव नेडान, थाना सांकड़ा, तहसील पोकरण, जिला जैसलमेर के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों को उसकी गतिविधियां लंबे समय से संदिग्ध लग रही थीं। निगरानी के दौरान सामने आया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के हैंडलरों से लगातार संपर्क में था।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (इंटेलिजेंस) राजस्थान प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि राज्य में संचालित जासूसी नेटवर्क पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में झबराराम की संलिप्तता उजागर हुई। जानकारी मिलने के बाद उसे केंद्रीय पूछताछ केंद्र जयपुर लाया गया, जहां केंद्रीय और राज्य स्तरीय खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त रूप से पूछताछ की। साथ ही उसके मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों की तकनीकी जांच कराई गई।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी आईएसआई के हैंडलरों के संपर्क में रहकर हनीट्रैप और पैसों के लालच में भारतीय सेना से जुड़ी सामरिक महत्व की सूचनाएं साझा कर रहा था। इसके अलावा, उसने अपने नाम से जारी सिम कार्ड का ओटीपी साझा कर आईएसआई हैंडलरों को व्हाट्सएप अकाउंट डाउनलोड व संचालित करने में मदद की, ताकि भारत में रहते हुए राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके। इसी माध्यम से संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचाई जा रही थीं।
डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह प्रमाणित हुआ कि आरोपी ने जानबूझकर राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में सहयोग किया। इसके बाद उसके खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत मामला दर्ज किया गया। राज्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजस्थान इंटेलिजेंस ने 30 जनवरी को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे गहन पूछताछ जारी है और उसके संपर्कों की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि किसी अन्य साजिश या सहयोगियों का पता लगाया जा सके।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading