जयपुर में हीरापुरा बस टर्मिनल आज से शुरू होगा

जयपुर में आज से हीरापुरा बस टर्मिनल का संचालन शुरू होने जा रहा है। तीन साल के इंतजार के बाद शहर को एक नए बस स्टैंड की सुविधा मिलेगी। 16 जनवरी से हीरापुरा बस टर्मिनल से अजमेर और खाटूश्यामजी रूट की बसों का संचालन किया जाएगा। राजस्थान राज्य बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हीरापुरा बस टर्मिनल से प्रतिदिन करीब 500 बसों का संचालन होगा। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए 200 फीट चौराहे को कल से नो-पार्किंग जोन घोषित किया जाएगा। यहां बसों के ठहराव पर पूरी तरह रोक रहेगी और यात्रियों को सीधे हीरापुरा बस टर्मिनल से बसें उपलब्ध होंगी। इससे 200 फीट चौराहे पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभी सिंधी कैंप बस स्टैंड से बसों का संचालन पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड की तर्ज पर इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। सिंधी कैंप से अजमेर की ओर जाने वाली रोडवेज बसें हीरापुरा बस टर्मिनल पर ठहराव के बाद आगे रवाना होंगी। इससे वैशाली नगर, मानसरोवर, चित्रकूट, अजमेर रोड, भांकरोटा सहित आसपास की कॉलोनियों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
अजमेर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अब सिंधी कैंप बस स्टैंड जाना जरूरी नहीं होगा। रोडवेज और निजी बसें अब हीरापुरा बस टर्मिनल से ही संचालित होंगी। गौरतलब है कि हीरापुरा बस टर्मिनल पिछले तीन साल से बनकर तैयार था, लेकिन अब जाकर इसका संचालन शुरू हो पाया है। खाटूश्यामजी जाने वाली निजी बसें भी अब हीरापुरा बस टर्मिनल से ही चलेंगी। इन बसों के परमिट में हीरापुरा से संचालन की अनुमति पहले से दर्ज है। ये बसें हीरापुरा से सीकर रोड के 14 नंबर रूट होते हुए गंतव्य की ओर रवाना होंगी और इसी मार्ग से वापसी करेंगी।

ठहराव और पार्किंग शुल्क तय
राज्य बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण की ओर से रोडवेज और निजी बसों के लिए एक बार के ठहराव पर 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, बसों को पार्किंग में खड़ा करने पर 24 घंटे के लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading