डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज भी जारी रहेगी। दिल्ली के एम्स, सफदरजंग, आरएमएल सहित सभी बड़े अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। जिस वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोलकाता में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर देशभर में गुस्सा देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक में डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया। डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज भी जारी रहेगी। दिल्ली के एम्स, सफदरजंग, आरएमएल सहित सभी बड़े अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। जिस वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, एम्स में मेडिकल छात्रों ने ओपीडी बंद कराई और विरोध प्रदर्शन किया। उधर, आईएमए, डीएमए सहित सभी स्वास्थ्य सेवा संगठनों और निजी डॉक्टरों ने 16 अगस्त 2024 को शाम छह बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेप-हत्याकांड को लेकर दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की बैठक को लेकर डीएमए अध्यक्ष डॉ. गिरीश त्यागी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक घटना है। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन पीड़िता और उसके परिवार के साथ है। आज शाम 5 बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक यानी 24 घंटे के लिए हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के अगले चरण में आपातकालीन सेवाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
कोलकाता केस को लेकर दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल जारी





