दिल्‍ली एम्‍स के डॉक्टर ने जान दी, पारिवारिक कलह से थे परेशान

देश की राजधानी दिल्‍ली से बड़ी खबर आ रही है. कोलकाता में ट्रेनी डॉक्‍टर की कथित तौर पर रेप के बाद हत्‍या के सदमे से डॉक्‍टर कम्‍यूनिटी अभी तक उबरा भी नहीं था कि एक और चौंकाने वाली घटना सामने आ गई है. दिल्‍ली एम्‍स के एक न्‍यूरोसर्जन ने ड्रग का ओवरडोज लेकर जान दे दी. उनका शव एम्‍स से लगते गौतम नगर मोहल्‍ले में स्थित उनके घर से बरामद किया गया था. इस घटना से साथी डॉक्‍टर्स के साथ ही पुलिस भी हैरत में है. फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है और जान देने की वजहों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. जानकारी के अनुसार, दिल्‍ली एम्‍स में बतौर न्‍यूरोसर्जन तैनात एक डॉक्‍टर ने ड्रग का ओवरडोज लेकर जान दे दी. युवा न्‍यूरोसर्जन की उम्र 34 साल बताई जा रही है. उनकी पहचान डॉक्‍टर राज घोनिया के तौर पर की गई है. दिल्‍ली एम्‍स का डॉक्‍टर अस्‍पताल के समीप साउथ दिल्‍ली में स्थित गौतम नगर मोहल्‍ले में रहते थे. एम्‍स के डॉक्‍टर ने ऐसा खौफनाक कदम क्‍यों उठाया फिलहाल इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है, पर बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक कलह से परेशान थे.
पत्‍नी से चल रहा था विवाद
दिल्‍ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिल्‍ली एम्‍स के युवा डॉक्‍टर पारिवारिक कलह के दौर से गुजर रहे थे. पत्‍नी के साथ उनका विवाद चल रहा था. जानकारी के मुताबिक, जान देने वाले डॉक्‍टर की पत्‍नी घटना के वक्‍त फ्लैट में मौजूद नहीं थीं. रक्षाबंधन का त्‍योहार मनाने के लिए वह घर गई हुई हैं. मौके पर पहुंची दिल्‍ली पुलिस की टीम ने मौका मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. दिल्‍ली एम्‍स के डॉक्‍टर द्वारा ड्रग का ओवरडोज लेने की सूचना मिलने के बाद उन्‍हें आनन-फानन में अस्‍पताल पहुंचाया गया. डॉक्‍टरों ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है. उधर, दिल्‍ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में फैमली डिसप्‍यूट सुसाइड की वजह हो सकती है. दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि एम्‍स डॉक्‍टर के गौतम नगर स्थित फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. इसमें उन्‍होंने लिखा – मैंन अपनी इच्‍छा से ऐसा किया है. इसमें किसी का फॉल्‍ट नहीं है. कृपया किसी को परेशान न करें.
दिल्‍ली एम्‍स के जिस डॉक्‍टर ने ड्रग ओवरडोज लेकर जान दी है, उनका नाम डॉक्टर राज घोनिया है. उनकी पत्नी सर गंगाराम में माइक्रोबायोलोजिकल डिपार्टमेंट में सीनियर डॉक्‍टर हैं. वह 16 जुलाई को राजपुर गुजरात गई थीं. उन्होंने पति डॉक्‍टर घोनिया को फोन किया था, लेकिन कॉल पिक नहीं हुई थी. इस पर उन्‍होंने सेकेंड फ्लोर पर रहने वाली डॉक्टर आकांक्षा को फोन कर बताया कि उनके पति फोन नहीं उठा रहे हैं. तब जाकर हादसे की सूचना मिली. डॉक्टर राज घोनिया 15 दिन पहले ही यूएस से ट्रेनिंग करके लौटे थे.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading