कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय का लाई डिडेक्टर टेस्ट होगा। सीबीआई को इसके लिए कोर्ट ने भी परमिशन दे दी है। इसी टेस्ट को पॉलीग्राफ टेस्ट भी कहते हैं। सीबीआई ने संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए कोर्ट से परमिशन मांगी है और सीबीआई ने सियालदह कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका दाखिल की है। बता दें कि पॉलीग्राफ टेस्ट कोर्ट और आरोपी की रजामंदी से ही होता है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है कि कोर्ट से इस टेस्ट को करवाने की परमिशन मिल गई है। अब सीबीआई जल्द से जल्द इस टेस्ट को करवा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, ये टेस्ट कल भी हो सकता है। दरअसल सीबीआई संजय से वारदात का सच उगलवाना चाहती है। इसीलिए ये टेस्ट करवाया जाएगा।
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में आरोपी संजय रॉय का लाई डिडेक्टर टेस्ट होगा






