उदयपुर चाकू लगने से घायल हुए छात्र की मौत, अलर्ट मोड में प्रशासन

शहर के सूरजपोल इलाके में एक स्कूली छात्र पर चाकूबाजी की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद से पूरे शहर में हिंसा की घटना देखी गईं। वहीं घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज किया जा रहा था। वहीं आज 19 अगस्त को छात्र देवराज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि छात्र पर हुई चाकूबाजी की घटना के बाद आक्रोशित हिंदू संगठन के लोगों ने शहर भर में प्रदर्शन किया था। वहीं प्रदर्शन के चलते शहर में इंटरनेट सेवाओं को बंद भी करना पड़ा था।
दरअसल, पूरा मामला 16 अगस्त का है, जहां सूरजपोल इलाके में शुक्रवार को दो छात्रों के बीच चाकूबाजी का मामला सामने आया। इस चाकूबाजी की घटना में एक छात्र देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में छात्र को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसका इलाज चल रहा था। इसी छात्र की आज सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घटना वाले दिन छात्र पर हमले की जानकारी मिलते ही आक्रोशित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई गाड़ियों में आगजनी की घटना भी देखने को मिली। देखते ही देखते हजारों की तादात में हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता एमबी अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर पहुंच गए। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। किसी तरह से मौके पर पहुंचे कलेक्टर अरविंद पोसवाल, पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल समेत अन्य अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। वहीं शहर में बढ़ती हिंसा और अफवाहों को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था। इसके अलावा शहर में पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया।
छात्र की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट
फिलहाल आज भी छात्र की मौत के बाद प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। शहर में किसी भी प्रकार का तनाव ना पैदा हो, इसे लेकर पुलिस चाक-चौबंद है। उदयपुर के एसपी और डीएम अस्पताल पहुंचे हैं, जहां छात्र का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा इंटरनेट पर लगा बैन अभी भी जारी है। वहीं इलाके में पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि छात्र की मौत से कुछ देर पहले ही उसकी बहन ने राखी बांधी थी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading